आगरालीक्स ….आगरा के विधायक और पूर्व मंत्री का फर्जी पोर्न वीडिया एक व्हाटसएप ग्रुप पर डाल दिया गया है। यह वीडियो वायरल हो गया है, इस मामले में एसएसपी के आदेश पर पोर्न वीडियो डालने पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। वहीं मामले की छानबीन की जा रही है।
आगरा में बुधवार शाम को एक राजनीति पार्टी के व्हाटस एप ग्रुप पर विधायक व पूर्व मंत्री का फेक पोर्न वीडियो अपलोड कर दिया गया। इसके बाद पोर्न वीडियो पर भददे कमेंट आने लगे, इस वीडियो से एक विधायक व पूर्व मंत्री का नाम जोड दिया गया, इसके बाद और लोगों के कमेंट आना शुरू हो गया। कुछ ही देर में विधायक जिस पार्टी से हैं, उनके पार्टी कार्यकर्ताओं को वीडियो की जानकारी हो गई। आक्रोशित विधायक समर्थक रात को कैंप कार्यालय पहुंच गए, उन्होंने व्हाटसएप पर पोस्ट डालने वाले पर मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। इसमें व्हाटसएप ग्रुप पर वीडियो डालने वाले का मोबाइल नंबर और नाम भी दर्ज किया गया है। एसएसपी डॉ प्रीतिंदर सिंह का मीडिया से कहना है कि पोर्न वीडियो डालना अपराध है, मुकदमा दर्ज कर जांच के निर्देश दिए गए हैं।
कुछ ही देर में वायरल हो गया वीडियो
कुछ ही देर में वीडियो वायरल हो गया, करीब 10 मिनट के वीडियो में एक महिला को कमरे में दिखाया गया है, इसके बाद एक बडे कद काठी का युवक आता है और महिला के साथ उस युवक का 10 मिनट का पोर्न वीडियो है। इस वीडियो के वायरल होने से खलबली मची हुई है। इसे चुनाव से पहले विधायक की छवि बिगाडने के लिए फर्जी तरह से तैयार कर सोशल साइड पर डाले जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं।
पोर्न वीडियो डालना और कमेंट करना है अपराध
आईटी एक्ट के तहत अपने मोबाइल में पोर्न वीडियो रखने से लेकर सोशल साइट पर इस तरह के वीडियो डालना अपराध है। इसके साथ ही इस तरह के वीडियो पर कमेंट करना भी अपराध है। इस तरह के मामलों में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाती है।
(इंटरनेट फोटो)
Leave a comment