आगरालीक्स… आगरा के सेंट पीटर्स में बिजनेस फेस्ट आयोजित किया गया। एक क्रिएटिव आइडिया आपको बिजनेस टायकून बना सकता है, यह आइडिया बिजनेस में कैसे बदल सकता है, इसके लिए क्या चाहिए, बिजनेस से लेकर कस्टमर नेटवर्क को बेहतर करने, प्रोडक्ट तैयार करने से लेकर उसकी मार्केटिंग और विज्ञापन। प्रोडक्ट को प्रजेंट करने का तरीका और टेक्नोलॉजी के साथ कदमताल करते हुए प्रोडक्ट को कस्टमर तक पहुंचाने का रास्ता। ये बदलते दौर के बिजनेस फंडे हैं, इन्हें सेंट पीटर्स कॉलेज में बुधवार को आयोजित बिजनेस फेस्ट बी वर्ड में कॉमर्स के छात्रों ने साझा किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ सेंट पीटर्स कॉलेज के फादर पॉल थानेकल ने दीप जलाकर किया। इसके बाद शुरू हुआ प्रतियोगिताओं का दौर। जिसमें कॉमर्स विषय के कक्षा 12 के लगभग 500 विद्यार्थियों ने भाग लिया। अलग अलग कैटेगिरी में प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें फोटोग्राफी, शटरबग, स्टाटर्स अप, एग्जगिरेटो, टाइम पेन, टोरंट ट्रायल्स के आइडिया साझा किए गए। हर टीम को अपना प्रोडक्ट तैयार करने और उसकी मार्केटिंग करने का मौका दिया गया। ड्राइंग प्रतियोगिता के जरिए विद्यार्थियों ने बताया कि कैसे प्रोडक्ट का विज्ञापन तैयार किया जाए। जिससे आपके प्रोडक्ट की सेल बढ़ सके। कई राउंड की प्रतियोगिता के बाद विजेताओं के नामों की घोषणा की गई। कार्यक्रम संयोजक (कॉमर्स विभाग के हेड) डॉ मनीष मगन, अनुभव खंडेलवाल, शानू महाजन, राहुल शर्मा,योजक विद्यार्थियों में अमन गोयल, मुकुन्द अग्रवाल, शोभित बहल, गर्वित सारस्वत, सहज गुलाठी, तरुन गर्ग आदि मौजूद रहे।
हैग्जागॉन हेलमेट आपको बचाएगा दुर्घटनाओं से
आगरा। आजकल लड़कियों के साथ हो रही दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए हैग्जागोन ग्रुप ने एक ऐसा हेलमेट तैयार किया, जो लकड़ों के पीछे लगने या कोई दुर्घटना का संदेह होने पर हेलमेट से लगे बटन को दबाने से आपके तीन परिजनों को सूचित कर देता कि आप खतरे में हैं।
शराब की लत से छुड़ाएगी कॉफी
आगरा। 20 फ्लेवर में उपलब्ध ग्रिन्ड्स कॉफी आपकी शराब की लत को छुड़ा सकती है। विद्यार्थियों ने ऐसी कॉफी तैयार की है जिसे पीने के बाद शराब को भूल जाएंगे। इसके साथ ही छत पर बी फार्म खेती करते आप 100 एकड़ के स्थान में 500 एकड़ के बराबर पैदावार पा सकते हैं।
रॉक बैंड की प्रस्तुति
आगरा। फेस्ट के समापन रॉक बैंड प्रतियोगिता के साथ हुआ। जिससे प्रस्तुति देने वाले छात्रों के साथ दर्शक विद्यार्थियों ने भी जमकर मस्ती की।
Leave a comment