आगरालीक्स …आज ही बैंक संबंधी काम निपटा लें, आगरा में आठ अक्टूबर कल शनिवार से पांच दिन के लिए बैंक बंद रहेंगे। इस दौरान बैंकों में ट्रांजेक्शन नहीं हो सकेगा। कैश निकालने के लिए एटीएम का इस्तेमाल करना होगा। हालांकि, बैंक एटीएम में पैसे डलवाते हैं, लेकिन शहर के अधिकांश एटीएम खराब रहते हैं, कुछ में कैश नहीं होता है। ऐसे में शुक्रवार को ही बैंक संबंधी कार्य कर लें तो अच्छा रहेगा।
दरअसल, आठ अक्तूबर को माह का दूसरा शनिवार है. नौ अक्तूबर को रविवार है. इसके बाद 10 व 11 अक्तूबर को दशहरे तथा 12 अक्तूबर को मुहर्रम की छुट्टी है. इस तरह आठ से 12 अक्तूबर तक बैंकिंग कार्य नहीं होगा. हालांकि बैंकों ने आश्वस्त किया है कि त्योहार को देखते हुए आठ अक्तूबर की देर रात एटीएम बूथ को कैश से फुल कर दिया जायेगा.
दशहरे पर खरीदारी के लिए चाहिए होगा कैश
दशहरे पर कार सहित अन्य वाहनों की खरीदारी होती है। बैंक में छुटटी होगी, ऐसे में पहले से ही कैश का इंतजाम करना होगा। एटीएम से भी अधिक मात्रा में कैश नहीं निकाला जा सकता है। इसे देखते हुए शुक्रवार को बैंकों में भीड रहेगी, वहीं वाहन सहित अन्य सामान खरीदने के लिए चेक का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
इंटरनेट बैंकिंग आएगी काम
बैंकों की छुटटी और एटीएम में कैश न होने पर इंटरनेट बैकिंग की मदद ले सकते हैं। आॅनलाइन शॉपिंग के जमाने में आप अपने एटीएम कम डेबिट कार्ड के साथ ही क्रेडिट कार्ड से खरीदारी कर सकते हैं। प्लास्टिक मनी से खरीदारी करने में कोई समस्या नहीं आएगी।

त्योहारी मौसम में बाजारों में रौनक लोट आई है। ऐसे में आगरा के कोठी मीना बाजार में कोठी मीना बाजार में आज से एलडीएसएफ मिड नाइट का आगाज होगा, 12 अक्टूबर तक चलने वाले मिड नाइट बाजार में
विभिन्न प्रांतों की स्टॉलों व बेहतरीन और किफायदी कीमतों पर प्रोडक्ट के साथ शहर की विभिन्न महिला संगठन भी एक मंच पर नजर आएंगे। बच्चों और महिलाओं के लिए जहां एक ओर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे वहीं कथक और डांडिया नाइट जैसी सांस्कृतिक संध्या भी सजेंगी।
7 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक हर दिन शहरवासियों के लिए कुछ खास होगा। फन, फूड और मस्ती धमाल। बच्चों के लिए तरह-तरह के झूले होंगे वहीं रसोई से लेकर घर को सजाने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट। बच्चों के लिए कपड़े और महिलाओं के लिए सजने संवरना का हर सामान। करवा चौथ और दिपावली के लिए भी बेहतरीन खरीदारी का मौका होगा। खरीदारी करने के साथ आप यहां प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर विनर भी बन सकती हैं। मेले में एक ओर तरह-तरह के झूले हैं, वहीं दूसरी ओर बड़ों के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों की स्टॉल। तो कल के लिए आप हैं न तैयार।
आठ अक्टूबर को ये होंगे आकर्षक
-दोपहर 3-5 बजे रंगोली प्रतियोगिताः अग्रवाल महिला टेलेन्टेड ग्रुप की नूतन अग्रवाल द्वारा
-दोपहर 3-5 बजे मेहंदी प्रतियोगिताः भारत वकिसा परिषद सुरभि की अध्यक्ष अनुपम बंसल द्वारा
-शाम 7 बजे से नृत्य ज्योति कथक केन्द्र की ज्योति खंडेलवाल की टीम द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति
Leave a comment