आगरालीक्स …आगरा के कोठी मीना बाजार में लगे एलडीएसएफ (लाइफ डेकोर शोपिंग फेस्टिवल) मिड नाइट बाजार में पहले ही दिन खरीदारों की खूब भीड़ उमड़ी। कुछ लोग परिवारों के साथ तो कुछ अपने मित्रों के साथ शॉपिंग मूड से पहुंचे। बच्चों ने फन-फूड एरिया में जमकर मस्ती की वहीं मम्मियों ने स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ अपनी पसंदीदा चीजों की शापिंग की।
7 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक चलने वाले मेले (दोपहर 2 बजे से रात 10.30 बजे तक) में लोगों को सबसे अधिक फर्नीचर गैलरी ने आकर्षित किया। मेले में विभिन्न प्रांतों के बेहतरीन उत्पाद मौजूद हैं। कलककत्ता के पर्स, मेरठ का खादी, बनारस का सिल्क, भदौई का करपेट, सहारनपुर की फर्नीचर, दिल्ली का फैशन की खास स्टॉल हैं। इतना ही नहीं महिलाओं के लिए बेहतरीन ड्रेस मटीरियल व रसोई से सम्बंधिक हर सामग्री मेले में मौजूद है, वहीं बच्चों के लिए डिफरेन्ट लेकिन रियायती दरों पर खिलौने मौजूद हैं।
शाम 6 बजे उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी गौरव दयाल व विशिष्ट अतिथि एसपी सिटी सुनील घुले करेंगे।

-दोपहर 3-5 बजे रंगोली प्रतियोगिताः अग्रवाल महिला टेलेन्टेड ग्रुप की नूतन अग्रवाल द्वारा
-दोपहर 3-5 बजे मेहंदी प्रतियोगिताः भारत वकिसा परिषद सुरभि की अध्यक्ष अनुपम बंसल द्वारा
-शाम 7 बजे से नृत्य ज्योति कथक केन्द्र की ज्योति खंडेलवाल की टीम द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति।
-शाम 7.30 बजे फैशन शो ग्लेम प्रोफेशनल एकेडमी द्वारा फैशन सो का आयोजन।
Leave a comment