आगरालीक्स…. 4 जी के दौर में आगरा के डॉक्टर भी पीछे नहीं रहे हैं, डॉक्टरों की पीढियों के गैप को दूर करने के लिए आईएमए नो योर कलीग (केवाईसी) वेबसाइट लांच की गई है, इसमें शहर के चिकित्सकों का ब्योरा है, साथ ही चिकित्सकों को अपने अनुभव साझा करने के लिए

आईएमए अध्यक्ष डॉ.जेएन टंडन ने कम्प्यूटर का बटन दबाकर किया। उन्होंने कहा इस वेबसाइट के जरिए डॉक्टरों में पीढ़ियों का अंतर समाप्त होगा। भाईचारे और सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।
आईएमए भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए बेहतर तरीके से तैयार होगा। यह पहला मौका था जब शहर से बाहर आईएमए आगरा का इतने बड़े स्तर पर आयोजन हुआ। इस मौके पर भजन संध्या का भी आयोजन हुआ, शुभारम्भ दीप जलाकर किया गया।इस मौके पर मुख्य रूप से डॉ. ज्ञान प्रकाश, डॉ. आरएस कपूर, डॉ. अरुण चतुर्वेदी, डॉ. मुकेश गोयल, डॉ. आलोक मित्तल, डॉ. पंकज नगायच, ड़ॉ. बीबी कुशवाह, राजकुमार गुप्ता, डॉ. अशोक विज, डॉ. प्रदीप साने, डॉ. अनिल गुप्ता, डॉ. मनोज शर्मा, डॉ. अरविन्द गुप्ता, डॉ आलोक मित्तल, डॉ गंभीर सिंह सिकरवार सिकरवार, डॉ विवेकानंद गुप्ता, डॉ. रविन्द्र भदौरिया सहित लगभग 250 डॉक्टर मौजूद थे।
Leave a comment