आगरालीक्स …आगरा में इंटरनेशनल एयर कनेक्टिविटी के लिए प्रयास तेज हो गए हैं, 64 करोड की राशि आनी है और एक महीने में भूमि अधिग्रहण हो जाएगा। रनवे को दो किलोमीटर लंबा बनाया जाएगा। इसे लेकर शुक्रवार को सेंट पीटर्स कॉलेज में आगरा सिविल सोसायटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में चर्चा की गई।
अपर जिलाधिकारी भूमि अध्याप्ति नगेन्द्र शर्मा ने कहा कि एक महीने की अवधि में जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो जायेगी और इसे एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया को सौंप दिया जायेगा। इसके लिए 64 करोड आने हैं। वर्तमान एयर फील्ड के रनवे को दो कि मी और लम्बा किये जाने की योजना को भी रक्षा मंत्रालय की स्वीकृति मिल चुकी है। उप जिला अधिकारी सदर योगेन्द्र कुमार ने कहा कि प्रस्तावित सिविल एन्कलेव को मुख्य मार्गो से जोडने वाले तीन स्थानीय मार्गों के चौडी करण की प्रक्रिया के लिये शासन से स्वीकृति हो चुकी है और इसके लिये प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।
यात्रियों की कम संख्या का हो रहा प्रचार
एयरपोर्ट अथार्टी आफ इंडिया के आगरा एयरपोर्ट के निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि इस तरह का प्रचार हो रहा है कि आगरा के लिए फ्लाइट से यात्रा करने वाले कम हैं, इसके चलते यहां एयर कनेक्टिवी कंपनियों के लिए घाटे की होगी। जबकि ऐसा नहीं है, जिन एयर लाइंस ने आगरा को अपनी शैड्यूल्ड फ्लाइटों में शामिल किया है वे फ्लाइट महज कनैक्टिविटी की औपचारिक्ता वाली ही थीं । जबकि आगरा आने वाले और यहां से दिल्ली मुम्बई जाने वाले यात्रियों की जरूरत को देख कर फ्लाइट शुरू की जानी चाहिए। वहीं, एक और समस्या सिविल एयर एन्कलेव सुरक्षा कारणों से एयरफोर्स क्षेत्र में पहुंचना है। पत्रकार राजीव सक्सेना ने कहा कि नये सिविल एन्कलेव के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुका कार्य मानकर चुनावी अधिसूचना में आने वाले नये कामो की श्रेणी से बहार रखा जाये।
सुप्रीम कोर्ट मानीटरिंग कमेटी के सदस्य रमन, डा संजय चतुर्वेदी, डॉ आर सी शर्मा,ओम सेठ, भुवनेश श्रोत्रिय,वी के शर्मा, रंजन शर्मा, सेंटपीटर्स कॉलेज के प्रिंसिपल फादर पॉल थनेकन, सिविल सोसायटी के अध्यक्ष एवं पार्षद डा शिरोमणी सिंह, कार्यक्रम का संचालन अनिल शर्मा ने किया।आयोजन मे अमृता विद्या-एजूकेशन फार इमोटिलिटी सोसायटी आगरा भी सह भागिता थी।
Leave a comment