आगरालीक्स…आगरा में रात का तापमान तेजी से हो रहा कम. गलन होने लगी है. जानें आज का तापमान और आने वाले दिनों का अपडेट
आगरा में रात का तापमान यानी न्यूनतम तापमान में तेजी से कमी देखने को मिल रही है. शाम होने के साथ ही गलन पड़ना शुरू हो जा रही है जो कि सुबह तक रहती है. आगरा में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. हालांकि दिन में धूप निकलने के कारण दिन का तापमान सामान्य है और धूप लोगों को सर्दी से राहत देने का भी काम कर रही है.

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि क्रिसमस से पहले आगरा में कड़ाके की सर्दी पड़ना शुरू हो सकती है. न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है तो वहीं अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब तक आ सकता है.