आगरालीक्स…आगरा में बाईपास पर कार में लगी आग. जान बचाकर निकले कार सवार. आग से खाक हुई कार
आगरा में बाईपास पर कार में आग लगने की घटना सामने आई है. थाना सिकंदरा क्षेत्र में बाईपास पर शनिवार देर शाम एक कार में अचानक आग लग गई. जरा सी ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया इससे कार सवार लोग किसी तरह उसमें से निकलकर जान बचानक भागे. सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई. कार में लगी आग को बुझाया गया है.
आगरा में कार में आग लगने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. थाना न्यू आगरा क्षेत्र में एक कार में आग लग गई. कम्युनिटी हॉल के पास अचानक एक कार में आग लग गई. स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाई गई. किसी चीज से टकराने के बाद कार में आग लगने की बात कही गई थी.