Wednesday , 22 April 2026
Home बिगलीक्स PM Modi’s Agra rally in october to launch Pradhan Mantri Awas Yojana
बिगलीक्स

PM Modi’s Agra rally in october to launch Pradhan Mantri Awas Yojana

141

आगरालीक्स …आगरा में पीएम नरेंद्र मोदी रैली करेंगे, वे आगरा के कोठी मीना बाजार में अक्टूबर में यूपी के लिए ‘प्रधानमंत्री आवास योजना-सबके लिए आवास (शहरी) मिशन’ को लांच करेंगे। उनकी आगरा के कोठी मीना बाजार में 25 या 26 अक्टूबर को रैली प्रस्तावित है, इन दोनों में से किसी एक तिथि में कोठी मीना बाजार में रैली होनी है।
आगरा में रविवार को प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व मंत्री व सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 या 26 अक्टूबर को यूपी में ‘प्रधानमंत्री आवास योजना-सबके लिए आवास (शहरी) मिशन’ को आगरा में लांच करेंगे।

नितिन गडकरी करेंगे फ्लाई ओवर और सिक्स लेन का शुभारंभ
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी आगरा आएंगे, वे यहां आगरा इटावा सिक्स लेन का शिलान्यास करेंगे। साथ ही सुल्तानगंज की पुलिया और खंदारी फ्लाई ओवर का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही कई और योजनाओं की घोषणा कर सकते हैं।
यूपी में आवास योजना लांच करेंगे पीएम मोदी
शहर के गरीब व मलिन बस्तियों में रहने वाले परिवारों को साफ-सुथरा आवास मुहैया कराने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार ने 25 जून 2015 को ‘प्रधानमंत्री आवास योजना-सबके लिए आवास (शहरी) मिशन’ शुरू किया था।
केन्द्र और राज्य की भागीदारी से चलने वाले इस मिशन के क्रियान्वयन पर आने वाले खर्च का 60 फीसदी धन केन्द्र देगा जबकि 40 फीसदी खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। मिशन के तहत 2022 तक शहर के सभी गरीबों को आर्थिक मदद देकर आवास देने का लक्ष्य रखा गया है। कई राज्यों ने अपने यहां यह योजना शुरू कर दी है लेकिन यूपी सरकार ने उत्सुकता नहीं दिखाई। लिहाजा, वित्त वर्ष 2015-16 में इसके तहत केन्द्रांश के तौर पर मिलने वाली करीब 300 करोड़ रुपये की धनराशि राज्य को नहीं मिल पाई।

mid night 4
इनको मिलेगा लाभ
इस योजना में आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) और निम्न आय वर्ग (एलआईजी) श्रेणी के लिए आवास बनेंगे। 3 लाख सालाना आय वालों को ईडब्ल्यूएस और 3 से 6 लाख सालाना आय वालों को एलआईजी श्रेणी के आवास केलिए पात्र माना जाएगा। ईडब्ल्यूएस आवास का अधिकतम कारपेट एरिया 30 वर्ग मीटर और एलआईजी का कारपेट एरिया 60 वर्ग मीटर होगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : The New trend of decorating homes for wedding ceremonies is “Shadi Wala Ghar” in Agra

आगरालीक्स…आगरा में विवाह समारोह पर घरों की साज—सजावट का ट्रेंड बदल रहा...

बिगलीक्स

UP Board 10th & 12th 2026 result declare on 22nd April 2026

यूपीलीक्स ..यूपी बोर्ड 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट कल घोषित...

बिगलीक्स

Mathura Live News: Pregnant Girl friend killed by Man & His friend, Arrested in Police encounter, Video

मथुरालीक्स… Mathura News: वृंदावन घूमने आई गर्भवती गर्लफ्रेंड की उसके ब्वायफ्रेंड ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Pit hole in 12 road after 6 Month, Found in Third Party survey

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में लाखों रुपये से बनीं 12 सड़कें छह...

error: Content is protected !!