Monday , 19 October 2026
Home बिगलीक्स Six lane NH work in Agra: Sultan Ganj Pulia flyover under pass trial fail
बिगलीक्स

Six lane NH work in Agra: Sultan Ganj Pulia flyover under pass trial fail

208

आगरालीक्स …आगरा के सुल्तानगंज पुलिया फ्लाई ओवर के नीचे का रास्ता 22 घंटे बाद ही बंद कर दिया गया। तैयारी के बिना ट्रायल के लिए यह रास्ता खोला गया था, इससे लंबा जाम लग गया। अब इसमें कुछ परिवर्तन कर मंगलवार से दोबारा ट्रायल किया जाएगा, इसके बाद ही सुल्तानगंज पुलिया फ्लाई ओवर के नीचे के रास्ते पर निर्णय लिया जाएगा।
आगरा दिल्ली नेशनल हाईवे को सिक्स लेन किया जा रहा है, इसके लिए जगह जगह फ्लाई ओवर बन रहे हैं। सुल्तानगंज पुलिया पर 26 जुलाई 2015 को फ्लाई ओवर के काम के लिए कमला नगर से पालीवाल पार्क वाले रास्ते को बंद कर दिया गया था। इससे लोगों को घूम कर आना पडता था, इससे जाम भी लगा रहता था। शुक्रवार को फ्लाई ओवर के नीचे का रास्ता खोल दिया गया, इस रास्ते से वाहन निकलने लगे हैं। अभी

mid night 4
सुल्तानगंज पुलिया पर वाहनों का लोड अधिक है, इसके चलते यह ट्रायल के रूप में किया गया है। लेकिन मुगल रोड और कमला नगर के वाहनों के पालीवाल पार्क की तरफ फ्लाई ओवर के नीचे से निकलने से भगवान टॉकीज की तरफ से आ रहे वाहनों का रास्ता बंद हो गया, इससे कुछ ही देर में जाम लग गया और घंटों जाम लगा रहा। इसके बाद इसे बंद कर दिया गया।
बदल दिया था रास्ता
कमला नगर के लोगों ने फ्लाई ओवर के चलते अपना रास्ता ही बदल दिया था, तमाम लोग दयालबाग होकर भगवान टॉकीज होते ही जाते थे। वहीं, यमुना किनारा रोड पर जाने के लिए वाटर वक्र्स होते हुए जाते थे। इस रोड के खुलने से लोगों की समस्या कम होगी।
सुल्तानगंज और वाटरवक्र्स पर बढ रहा लोड
सुल्तानगंज चौराहे पर नेशनल हाईवे को बंद कर दिया गया है। अब दोनों तरफ सर्विस रोड पर वाहन चल रहे हैं। इससे वाहन का लोड बढने लगा है और जाम लगना शुरू हो गया है। इसी तरह वाटरवक्र्स चौराहे पर भी यही हाल है। इससे लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Mathura News: Woman passenger died after bus hit container on Yamuna Expressway

मथुरालीक्स यमुना एक्सप्रेस वे पर बस आगे चल रहे कंटेनर में घुसी,...

बिगलीक्स

Temporary ban on blending sugarcane-based ethanol into petrol

नईदिल्लीलीक्स ….चीनी के बढ़ते रेट और उपलब्धता बनाए रखने के लिए गन्ने...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Minimum Temperature goes down in Agra

आगरालीक्स आगरा में अब सुबह के तापमान में आने लगी गिरावट, जानें...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 19th October 2026

आगरालीक्स… आगरा के न्यूजपेपरों का 19 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ फ्रांस,...

error: Content is protected !!