आगरालीक्स ….पूरा देश एक सिरफिरे से परेशान है। वो कोई और नहीं मेरा पड़ोसी देश पाकिस्तान है। यह दशा और व्यथा देश की महिलाओं द्वारा एलडीएसएफ मिड नाइट बाजार में आयोजित कवि सम्मेलन में व्यक्त की गई। इस मौके पर भारत विकास परिषद सम्पर्क शाखा द्वारा नारी का सम्मान नारी को सलाम कार्यक्रम के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित और समाज में सराहनीय योजदान देने वाली महिलाओं का सम्मान का किया गया।
काव्य पाठ में मुख्य रूप से श्रुति सिन्हा, यश चंद्रिका सिंह, डॉ. मीरा परिहार, रमा वर्मा थी। कार्यक्रम के प्रारम्भ में रमा वर्मा ने सरस्वती वंदना का पाठ किया। डॉ. जयदीप मल्होत्रा ने शॉल उठाकर इनका सम्ममानन किया। मुख्य अतिथि आरएस ग्रुप के मडी आलोक सिंह थे। संचालन वरिष्ठ पत्रकार व लेखक अमी आधार निडर ने किया। इस मौके पर भारत विकास परिषद सम्पर्क शाखा के अध्यक्ष अजीत फौजदार, सचिव अनुराग वाष्णेर्य, डॉ. नरेन्द्र मल्होत्रा रावी इवेन्ट के मनीष अग्रवाल, मेला संयोजक पीपी सिंह मौजूद थे।
देश के नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि किया जिस पर भरोसा हमने वो सारे मक्कार हो गए, कल तक गलियों में फिरते थे, आज सरकार हो गए। वहीं आतंकवाद पर प्रहार करते हुए कहा गया कि काम आया जो एक दिन पथराव के, आज वो पत्थर देवता हो गया। इसके साथ ही महिलाओं व समाज की स्थिति पर काव्य पाठ किया गया।
इन महिलाओं का हुआ सम्मान
डॉ. जयदीप मल्होत्रा (स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ), विपिन चौधरी (महिला एसओ) रश्मि मगन(संकल्प संस्था), विनीता अरोड़ा(सामाजिक कार्यकर्ता), तनुप्रिया सिंह (पैराट्रोपर), मुद्रा देवी (कुली), आरिफा शबनम(अंध विद्यालय की संचालिका)
वनिता विकास ने आयोजित की महिलाओं के लिए प्रतियोगिताएं
वनिता विकास संस्था द्वारा एलडीएसएफ मिड नाइट बाजार में महिलाओं के लिए मनोरंजक प्रतियोगितों का आयोजन कियार गया। महिलाओं ने भी सुईं में धागा पिरोकप अपने साथी तक जल्दी दौड़ लगाकर पहुंचने और चम्मच दौड़ में उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। इसके बाद शुरू हुई सामानन्य ज्ञान प्रतियोगिता। सभी विजेता महिलाओं को वनिता विकास की ओर से उपहार प्रदान किए गए। प्रतियोगिताओं का संचालन वनिता विकास की अध्यक्ष किरन शर्मा ने किया। इस मौके पर राधा रावत, लक्ष्मी शिरोमणी, चमेली सुराना, अंशु भार्गव, मीनू भार्गव, सौम्या तिवारी, प्रतिभा भार्गव, शैलजा अग्रवाल, गीता मंगल आदि मौजूद थीं।
हेंडराइटिंग के जरिए बच्चों ने अभिव्यक्त की स्वच्छ बारत की तस्वीर
आगरा। हेंडराइटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने स्वच्छ भारत के सबने को अपनी बेहतरीन राइटिंग के जरिए लिखे स्लोगन से अभिव्यक्त किया। इसमें लगभग 40 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन आर्शीवाद वेलफेयर सोसायटी की तुषा शर्मा द्वारा किया गया।

स्टॉलों पर खरीदारी के लिए खूब उमड़ी भीड़आगरा। संडे को एलडीएसएफ मिड नाइट वाजार में खदीदारी के लिए स्टॉलों पर खूब भीड़ उमड़ी। पापड़. मसाले, अचार, बिस्कुट जैसी स्टॉलों पर महिलाओं की सर्वाधिक भीड़ नजर आई। वहीं फैस्टीवल सीजन (करवा चौथ और दीपावली) में महिलाओं ने साज श्रंगार के सामान ड्रेस मटीरियल और ज्वैलरी की भी खूब खरीदारी की। खरीदारी में व्यस्त मम्मी पापा के साथ आए बच्चों ने तरह-तरह के झूलों पर झूला झूलकर खूब लुत्फ उठाया।
Leave a comment