आगरालीक्स ….आगरा में सुबह सुबह कोहरे में भीषण हादसा, कई वाहन भिड़े, पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दो घंटे चलाया रेस्क्यू आपरेशन।

आगरा में सोमवार सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ था। आगरा जयपुर हाईवे पर सुबह आगरा में पुल के पास ट्रक ने ब्रेक लगाए, अचानक से ब्रेक लगाने पर पीछे चल रहा ट्रक उसमें जा घुसा। एक के बाद एक कई वाहन आपस में टकरा गए।
केबिन काटकर निकाला, कई घंटे चला रेस्क्यू आपरेशन
पीछे चल रहे ट्रक का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक में ड्राइवर और कंडेक्टर फंस गए। पुलिस के साथ ही स्थानीय लोग भी पहुंच गए लेकिन ड्राइवर और कंडेक्टर को निकाला नहीं जा सका। इसके बाद कटर से केबिन को काटा गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने करीब दो घंटे रेस्क्यू आपरेशन चलाया।
अस्पताल में कराया भर्ती
रेस्क्यू आपरेशन के बाद ट्रक के ड्राइवर अजहरुददीन और कंडेक्टर रहमुददीन को बाहर निकाला जा सका, दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। ये ट्रक में पत्थर का चूरा लेकर अलवर राजस्थान से छत्तीसगढ़ जा रहे थे, दोनों अलवर के रहने वाले हैं।