आगरालीक्स ….आगरा में सड़कों से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलेगा। इसके लिए रोस्टर तैयार किया जा रहा है।

आगरा में जी 20 देशों के सदस्य नौ और 10 फरवरी को आगरा आ रहे हैं। इसके लिए तैयारी चल रही है। जी 20 देशों के प्रतिनिधि मंडल ताजमहल देखने जाएंगे, इसकी तैयारी के लिए मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने प्रमुख रोड़ों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं।
इन रोड़ों से हटाए जाएंगे अतिक्रमण
मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने फतेहाबाद रोड, माल रोड, एमजी रोड, नेशनल हाईवे सहित सभी प्रमुख रोड़ों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम द्वारा प्रमुख रोड़ों पर किए गए अतिक्रमण को चिन्हित किया जाएगा। इसके बाद रोस्टर बनाकर सड़कों से अतिक्रमण हटाए जाएंगे। इसके लिए टीमें तैनात की जाएंगी, नए साल में प्रमुख सड़कों को अतिक्रमण मुक्त किया जाना है।