आगरालीक्स…आगरा में चौराहे पर आड़े—तिरछे खड़े होने वाले आटो सहित 14 सवारी वाहनों को किया गया सीज…अतिक्रमण भी हटाया
आगरा की यातायात पुलिस चौराहों पर से अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चला रही है. तीन चार दिन से लगातार चौराहों पर पुलिसकर्मी पहुंच रहे हैं और अतिक्रमण को हटाया जा रहा है. इसके अलावा चौराहों पर सड़क को घेरकर आड़े—तिरछे तरीके से खड़े होने वाले सवारी वाहनों पर भी कार्रवाई की जा रही है.
आज यातायात पुलिस की ओर से बिजलीघर चौराहा व चौराहे के पास सड़क पर अवैध रूप से वाहनो को खडा कर सवारी भरने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई. यहां ऐसे 14 वाहनो को सीज किया गया एवं चौराहा के सम्पर्क मार्गों से अतिक्रमण हटवाया गया. इससे एक दिन पहले विशेष अभियान के अंतर्गत यातायात पुलिस कमिश्नरेट आगरा द्वारा सड़क पर अतिक्रमण करने वाले वाहनों पर कार्यवाही कर सेंट जॉन्स चौराहा लोहमंडी रोड पर ऑटो रिक्शा स्टैंड पर वाहनों को तरतीब से लगवाया गया,और भविष्य में अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई.