आगरालीक्स… अंग्रेजी नववर्ष 01 जनवरी 2023 अश्वनी नक्षत्र, शिव अमृत योग व सर्वार्थ सिद्धि योग के शुभ संयोग से शुरू होगा। सूर्य की पूजा से हर तरीके से लाभ।

साल की शुरुआत अश्विन नक्षत्र से

श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान एवं गुरु रत्न भंडार वाले ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा का कहना है कि अंग्रेजी नववर्ष 2023 प्रारंभ हो रहा है। इस साल की शुरुआत का पहला दिन अश्वनी नक्षत्र से हो रहा है।
साल की शुरुआत और आखिरी दिन भी रविवार
अश्वनी नक्षत्र के स्वामी केतु ग्रह को माना जाता है, अबकी बार एक विशेष संयोग और है कि साल 2023 की शुरुआत और साल 2023 का आखरी दिन रविवार ही होगा। वर्ष का प्रारंभ रविवार से हो रहा है।
सूर्य की पूजा से प्राप्त होंगे विशेष लाभ

रविवार सूर्य इसके देवता माने जाते हैं इसवर्ष सूर्य के प्रभाव से देश में समाज में मान सम्मान ख्याति प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी इस साल जो लोग सूर्य की पूजा करेंगे उन्हें विशेष लाभ भी प्राप्त होने वाला है।