नईदिल्लीलीक्स… कोरोना के कहर के बीच चीन का सारे प्रतिबंध और सख्ती का आठ जनवरी से खत्म करने का ऐलान। दुनिया के सामने बढ़ सकती है परेशानी।
कोविड को ए श्रेणी से बी श्रेणी में डाला
चीन में कोरोना का संक्रमण बुरी तरह से फैलाहुआ है। लाखों लोग रोजाना कोरोना संक्रमित हो रहे हैं लेकिन इस बीच चीन ने कहा है कि कोरोना अब संक्रामक बीमारी नहीं रही है। चीन ने कोविड को ए श्रेणी से हटाकर बी श्रेणी में डाल दिया है।
विदेशियों को अब नहीं होगा क्वारंटीन
चीन के अधिकारियों का कहना है कि आठ जनवरी से विदेशी यात्रियों के लिए क्वारंटीन जरूरी नहीं होगा। चीन में सभी पाबंदियां हट जाएंगी और सामान्य की तरह से हालात कर दिए जायेंगे।
चीन का अब फिर वुहान को दोहराएगा चीन के इस निर्णय से एक बार फिर लोग खौफजदा हो गए हैं कि तीन साल पहले भी कोरोना को चीन ने हलके में लेकर दुनिया को इस वायरस की गिरफ्त में ला दिया था।