आगरालीक्स ….आगरा में महिलाओं से फोन पर अश्लील बातें करने के आरोप में सिपाही पर मुकदमा।

आगरा के थाना शाहगंज में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। थाने में दर्ज किए गए मुकदमे में पीड़ित ने आरोप लगाए हैं कि पूर्व में थाना शहगंज में रह चुका पुलिस कर्मी उसके परिवार की तीन महिलाओं से फोन पर अश्लील बातें करता था। महिलाओं ने विरोध किया लेकिन वह नहीं माना। लेकिन वह नहीं माना और अश्लील बातें करता रहा।
सिपाही ने दी धमकी
सिपाही द्वारा महिलाओं से अश्लील बातें करने का विरोध किया गया तो उसने गोली मारने की धमकी दी, इसके बाद मादक पदार्थ की तस्करी में मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी। इससे पीड़ित परिवार दहशत में आ गया। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी सिपाही अब फिरोजाबाद में तैनात है। थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक का मीडिया से कहना है थ कि कोर्ट के आदेश पर छेड़छाड़, धमकी देने सहित आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।