Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Grand auspicious entry of Muni Shri Ajitsagar Ji Maharaj in Shantinath Digambar Jain Mandir Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Grand auspicious entry of Muni Shri Ajitsagar Ji Maharaj in Shantinath Digambar Jain Mandir Agra…#agranews

222

आगरालीक्स…आगरा में जयकारों के बीच हुआ मुनि श्री अजितसागर जी महाराज ससंघ का हरीपर्वत जैन मंदिर में प्रथम बार भव्य मंगल प्रवेश…

आज बुधवार को संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक मुनि श्री अजित सागर जी महाराज एवं ऐलक श्री विवेकानंद जी महाराज एवं ऐलक श्री दया सागर जी महाराज ससंघ का आगरा के हरीपर्वत स्थित श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर एमडी जैन इंटर कॉलेज अहिंसा चौक की पावनधरा पर प्रथम बार भव्य मंगल प्रवेश हुआ.

मुनिसंघ मंगल विहार छीपीटोला जैन भवन से माध्यम दोपहर 1:00 बजे बैंड बाजों के साथ मोती कटरा के बड़े मंदिर के दर्शन करते हुए तार की गली मंदिर होते हुए श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर राजा की मंडी पहुंचे. राजामंडी जैन मंदिर के दर्शन करने के पश्चात श्रद्धालुओं द्वारा भव्य शोभायात्रा के साथ सेंट जॉन्स चौराहा एवं हरीपर्वत चौराहा होते हुए प्रथम बार हरीपर्वत जैन मंदिर पहुंचे जहां श्रावक- श्राविकाओं ने मुनिसंघ का पाद प्रक्षालन कर भव्य अगवानी की. मुनिसंघ मंदिर पहुंचने पर सर्वप्रथम मूलनायक भगवान शांतिनाथ की अति प्राचीन प्रतिमा के देव दर्शन किए.

इसके बाद सौभाग्यशाली भक्तों ने चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्वलन कर साथ ही आगरा दिगंबर जैन परिषद के प्रतिनिधि मंडल एवं आगरा की समस्त शैलियों के पदाधिकारियों एव शांतिनाथ महिला मंडल ने मुनिसंघ को श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया. इस अवसर पर मुनि श्री अजितसागर जी महाराज के मंगल प्रवचन भी हुए. कार्यक्रम का संचालन मनोज बाकलीवाल ने किया. मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने गुूरुवार से मुनि श्री अजित सागर जी महाराज के मंगल प्रवचन हर दिन 8:30 से 9:30 बजे आचार्य शांतिसागर संभागार हरीपर्वत पर होंगे. साथ ही मुनिसंघ के मंगल सानिध्य में आगरा के हरीपर्वत जैन मंदिर में 30 दिसंबर से 1 जनवरी 2023 तक नववर्ष का स्वागत, भजन संध्या एवं संगीतमय जिनेंद्र महाअर्चना का भव्य आयोजन होने जा रहा है.

इस अवसर पर आगरा दिगंबर जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन, महामंत्री सुनील जैन, अर्थमंत्री राकेश जैन, निर्मल मौठया, हीरालाल बैनाड़ा, डॉक्टर जितेंद्र जैन, गौरव जैन, चौधरी राजेंद्र जैन,, पन्नालाल बैनाड़ा, राजेश बैनाड़ा, राकेश जैन पार्षद, मीडिया प्रभारी शुभम जैन समस्त आगरा सकल दिगबर जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!