Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा New Year 2023 : The first day of the new year is going to be very special…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

New Year 2023 : The first day of the new year is going to be very special…#agranews

254

आगरालीक्स…नये साल का पहला दिन ही हो रहा है बहुत खास. पांच शुभ योग के बीच सूर्यदेव से जुड़े तीन संयोग. ज्योतिषाचार्य आशिमा शर्मा से जानें साल 2023 लोगों के लिए कैसा रहेगा

नववर्ष-2023: शुभ, ऊर्जावान और होगा लाभकारी
नया साल-2023 का शुभारंभ शिव सिद्ध, सर्वार्थ सिद्धि रवि, बुधादित्य योग और अश्विनी नक्षत्र के बीच होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन पांच शुभ योग के बीच सूर्यदेव से जुड़े तीन संयोग भी बन रहे हैं। इस दिन सूर्य धनु राशि में बुध के साथ रहते हुए बुधादित्य योग बनाएंगे। अश्विनी कुल 27 नक्षत्रों में पहला नक्षत्र है, जो अश्विनी कुमार हैं, जिनके नाम पर यह नक्षत्र है और सूर्य पुत्र हैं। तीसरा साल के पहले दिन रविवार है, जिसके अधिपति देव स्वयं सूर्यदेव हैं। इससे लोग ऊर्जावान दिखाई देंगे।

ज्योतिषाचार्य आशिमा शर्मा

ज्योतिषाचार्य आशिमा शर्मा के अनुसार पंचांग के मुताबिक 2023 में 162 सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं। इसमें 43 रवि योग और 33 अमृत सिद्धि योग का भी संयोग बनेगा। नए साल में 14 पुष्य योग (नक्षत्र) भी रहेगा। मार्च और दिसंबर में दो बार पुष्य का संयोग रहेगा। सर्वाधिक सर्वार्थ सिद्धि योग जनवरी माह में 16 बार पड़ेंगे। वहीं सबसे ज्यादा रवि योग 14-14 बार मार्च, अप्रैल, जुलाई और दिसंबर में बनेेंगे। जबकि सर्वाधिक अमृत सिद्धि योग अप्रैल में छह बार बनेगा। इसके अतिरिक्त 2023 में तीन ग्रहण पड़ेंगे। इसमें भारत में एक मात्र दृश्य होगा। 20 अप्रैल को खग्रास सूर्य ग्रहण,14 अक्टूबर को कंकण सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। जबकि खंडग्रास चंद्रग्रहण 28 व 29 को भारत में दिखाई देगा।

ज्योतिषाचार्य आशिमा शर्मा के अनुसार 01 जनवरी को शिव, शश, रवि, सिद्ध, सर्वार्थ सिद्धि और अमृत योग नए साल को खुशहाल व समृद्धि बनाने के लिए कर सकते हैं। साल के पहले दिन ही शिव, शश, रवि, सिद्ध और सर्वार्थ सिद्धि व अमृत जैसे महायोग बन रहे हैं। जिसके वजह से आने वाला नया साल ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है। साथ का प्रारंभ भी अश्वनी नक्षत्र से हो रहा है। अश्वनी नक्षत्र का देवता केतु ग्रह को माना जाता है। ऐसे में इन शुभ योग के बीच नए साल के आने से पूरा साल शुभ और लाभदायक रहने वाला है।

  • नए साल 2023 का आगाज रविवार से हो रहा है। रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित है। जिनका सूर्य अच्छा है वो सूर्य को जल अर्पित करने के साथ दिन की शुरूआत करें। लेकिन जिनका सूर्य खराब है वो गुड़ और आटे का दान करके दिन की शुरुआत करें आप पर सूर्य देव की कृपा बनी रहेगी।
  • साल के पहले दिन 01 जनवरी को सुबह 07.16 से दोपहर को 12.48 तक सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। इस महायोग में नए काम की शुरूआत करना शुभ और सफलता देने वाला रहेगा। यह योग इच्छा तथा मनोकामनाओं को पूरा करने वाला होता है।
  • नए साल के पहले दिन शिव योग भी बन रहा है। यह 31 दिसंबर 2022 को सुबह 8.20 प्रारंभ होकर 01 जनवरी 2023 की सुबह 7.25 मिनट तक रहेगा। अच्छे चंद्रमा वाले लोग शिव योग में भगवान शिव का स्मरण कर मंत्र जाप व पूजा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। साल के पहले ऊं नम: शिवाय का 108 बार जाप कर अपने दिन और नए साल की शुरूआत करें। इससे धन लाभ होता है।
  • 01 जनवरी 2023 को सुबह 07.25 से 02 जनवरी 2023 की सुबह 06.58 मिनट तक सिद्ध योग पड़ रहा है। शास्त्रों में सिद्ध योग में मकान, वाहन, सोना-चांदी खरीदना शुभ होता है।
  • 01 जनवरी 2023 को जिनका सूर्य अच्छा है उनके लिए तांबे का पात्र खरीदना शुभ होगा। जिनका सूर्य खराब है उनके लिए तांबा खरीद कर दान करना अत्यंत शुभ होगा कुंडली में सूर्य की स्थिति को मजबूत बनाता है और मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी करता है। इन उपायों से आने वाला साल बहुत शुभ और खुशहाल रहेगा।
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

error: Content is protected !!