आगरालीक्स…आगरा के प्राचीन शिव मंदिर में सजा श्री साईं दरबार. हर्षोल्लास के मनाया प्रथम स्थापना दिवस…
नव वर्ष की उमंग और श्रीसाईं की भक्ति। केदार नगर स्थित श्रीसाईं मंदिर के प्रथम स्थापना दिवस पर भक्ति और उमंग का कुछ ऐसा ही नाजरा था। जहां नव वर्ष के प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने विशेष आरती व भंडारे का आयोजन किया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने श्रीसाईं बाबा की आरती कर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। सभी शहरवासियों व श्रद्धालुओं को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सभी की समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर श्रीसाईं बाबा के मंदिर को अशोक पत्र व पुष्पों से सजाया गया। साईं बाबा को भोग लगाने के उपरान्त भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. आलौकिक उपाध्याय, घनश्याम हेमलानी, संजय अग्रवाल, हेमन्त भोजवानी, सुनील करमचंदानी, नंदकिशोर टेल्लानी, केलाल त्रिलोकानी, डॉ प्रदीप उप्रैती, दिनेश नोतनानी, रामलखन सचान, किशोर तेजवानी, राम बाबानी, नारायण परवानी, संतोषी लाल वर्मा, देवेश पचौरी, बबलू चाहर, किशन कटारा, डॉ महावीर, उमेश मोटवानी, पंकज प्रजापति, राधा हेमलानी आदि उपस्थित थे।