Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Due to crowd on Khatu-Shyam temple, water works and route diversion on Yamuna bank, jam in many areas, tourists also stranded
टॉप न्यूज़बिगलीक्ससिटी लाइव

Due to crowd on Khatu-Shyam temple, water works and route diversion on Yamuna bank, jam in many areas, tourists also stranded

173

आगरालीक्स… आगरा के खाटूश्याम मंदिर पर नववर्ष पर भगवान के दर्शन को भक्तों का सैलाब। रूट डायवर्ट। कई स्थानों पर जाम, पर्यटक फंसे। देखें वीडियो…

सुबह से ही किया गया रूट डायवर्जन

आगरा में नववर्ष-2023 की शुरुआत पर बड़ी संख्या में लोग मंदिरों में दर्शन के लिए जा रहे हैं। जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए रूट डायवर्ट किया गया है।

वाटरवर्क्स चौराहे से जीवनी मंडी की ओर वाहन जाने से रोके

वाटरवर्क्स चौराहे से जीवनी मंडी की ओर बड़े वाहनों को नहीं जाने दिया जा रहा है। इसकी वजह से वार्टर वर्क्स की ओर यमुना किनारी की ओर जाने वाले वाहन पालीवाल पार्क और अन्य स्थानों से होकर गुजर रहे हैं।

यमुना किनारा, बेलनगंज पालीवाल पार्क में भी जाम

जीवनी मंडी से वाटरवर्क्स की ओर वाहनों को नहीं जाने दिया जा रहा है। इसकी वजह से वाहनों का दबाव पूरे यमुना किनारा, पालीवाल पार्क, जीवनी मंडी, नेहरू नगर, गांधी नगर में भी जाम की स्थिति पैदा हो गई है।

ताजमहल और किला देखने आए पर्यटक भी फंसे

ताजमहल और किला देखने आने वाले पर्यटक भी जाम में फंसे देखे गए। वाहनों का दवाब स्ट्रेची ब्रिज और नये पुल पर भी दिखाई दिया। साथ ही बेलनगंज वाले मार्ग भी जाम में फंस गए।

मंदिरों पर सुबह से ही रही भीड़

आगरा में नववर्ष-2023 की शुरुआत भगवान के दर्शन से करने को लेकर सुबह से शहर के मंदिरों में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा।

जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर, श्री मनःकामेश्वर महादेव मंदिर, कैलाश मंदिर, बल्केश्वर स्थित महादेव मंदिर, राजेश्वर, रावली महादेव, चामुंडा देवी मंदिर राजा की मंडी समेत तमाम मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

पुलिस को कई स्थानों पर व्यवस्था बनाने में खासी मशक्कत का सामना करना पड़ा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman oppose Marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में​ रिलेशनशिप में रह रही युवती ने बारात...

बिगलीक्स

Agra Live News: Two car collides on Mugal Road Agra, Couple & His two child injured, Video

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शादी से लौटते समय रात में दो कारों...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat wave forecast for 21st April 2026 in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आज लू का अलर्ट, स्कूल जाने वाले...

बिगलीक्स

Agra Live News: All News Papers review 21st April 2026

आगरालीक्स…Agra News: आगरा का 21 अप्रैल का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ केजरीवाल मामले...

error: Content is protected !!