आगरालीक्स ….आगरा में घना कोहरा और शीतलहर, डीएम के आदेश पर स्कूलों में छुटटी।
आगरा में शीतलहर और कोहरे के कारण नर्सरी से 8वीं तक के स्कूल अभी बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। डीएम के आदेश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा कोहरा, शीतलहर के कारण शनिवार दो और तीन जनवरी को सभी बोर्डों के कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के स्कूल बंद रखने के आदेश हैं.

एक जनवरी को तीन डिग्री कम रहा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा और ये सामान्य से एक डिग्रीह सेलिसयस अधिक रहा. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में घना कोहरा और शीतलहर के आसार हैं. तापमान में जबर्दस्त गिरावट देखने को मिल सकती है. न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है तो वहीं अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है.