आगरालीक्स…आगरा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में मनाया नंदोत्सव. भागवताचार्य चित्रलेखा जी ने सुनाई नंदोत्सव की कथा तो झूम उठे श्रद्धालु
आगरा के प्रताप नगर के केशव कुंज पार्क स्थित अष्टभुजा मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में आज नंदोत्सव मनाया गया. भागवत कथा भागवताचार्य देवी चित्रलेखा जी के मुखारबिंद से हो रही है. उन्होंने जब नंदोत्सव की कथा सुनाई तो हर कोई झूम उठा. जय कन्हैयालाल की, हाथी घोड़ा पालकी के जयकारे पूरे पांडाल में गूंज उठे. मुख्य रूप से केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल मौजूद रहे. आज के नंद बाबा संजय जैन रहे, उनके अतिरिक्त राजीव अग्रवाल, रचना अग्रवाल, के साथ-साथ टीटू भाई, अमित अग्रवाल, इंजी पीके गुप्ता, किशोर अग्रवाल,अमित मित्तल, बन्ने चाचा,दीपक जैन, अभय अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, गुंजन ममता अंजलि रूपाली इत्यादि लोग मौजूद थे.

बता दें कि आगरा में यह द्वितीय भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है. 30 दिसंबर 2022 से शुरू हुई यह भागवत कथा 5 जनवरी 2023 तक चलेगी. कथा दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक हो रही है. इसके अलावा श्री खाटू श्याम जी की भजन संध्या और छप्पन भेाग का आयोजन 6 जनवरी को शाम 6 बजे से किया जा रहा है. यह आयोजन श्री खाटू श्याम जी स्वयं सेवक परिवार की ओर से है.