आगरालीक्स ….आगरा के तीन बड़े होटलों में 90 विदेशी पर्यटकों को न्यू ईयर पार्टी मनाई, स्वास्थ्य विभाग की टीम विदेशी पर्यटक और कर्मचारियों के कोरोना सैंपल लेने पहुंची तो मना कर दिया, सैंपल नहीं लेने दिए।

आगरा में चीन से लौटे युवक और ताजमहल घूमने आए पर्यटक में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है, देश भर में भी कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने टूरिज्म गिल्ड के साथ वार्ता करने के बाद होटल में ठहरे विदेशी पर्यटक और इनके संपर्क में आने वाले कर्मचारियों के कोरोना के सैंपल लेने निर्णय लिया था।
तीन होटल से दो विदेशी पर्यटकों के ही ले सके सैंपल
स्वास्थ्य विभाग की टीम एक के बाद एक तीन बड़े होटलों में ठहरे विदेशी पर्यटकों के सैंपल लेने पहुंची। इन होटलों में स्वास्थ्य विभाग की टीम को विदेशी पर्यटकों और इन पर्यटकों के संपर्क में आए कर्मचारियों के सैंपल नहीं लेने दिए। टीम केवल दो स्पेन के पर्यटकों के ही सैंपल ले सकी। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि टीम होटल में गई थी सैंपल नहीं लेने दिए गए हैं, डीएम से शिकायत करने के साथ ही टूरिज्म गिल्ड को भी अवगत कराया जाएगा।