नईदिल्लीलीक्स… न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अपनी पहली पारी में 449 रन बनाए हैं। पाकिस्तान के जवाब में दो विकेट गिरे।
हेनरी और एजाज के बीच शतकीय साझेदारी
न्यूजीलैंड ने कराची में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन अपनी पहली पारी में 449 रन बनाए। न्यूजीलैंड के चार सौ रन तक पहुंचने की उम्मीद थी लेकिन न्यूजीलैंड को लंच के बाद तक खींचकर ले गई। न्यूजीलैंड के पुछल्ले बल्लेबाजों मेट हेनरी व एजाज पटेल में शतकीय साझेदारी हुई। मेट हेनरी 68 रन बनाकर नाबाद रहे।
पाक के 56 रन तक गिरे दो विकेट
पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। सलामी बल्लेबाज अब्दुल्लाह शफीक 19 रन बनाकर टीम के 27 रन के स्कोर पर आउट हो गए। शान मसूद भी 20 रन बनाकर चलते बने। समाचार लिखे जाने तक दो विकेट पर 57 रन का स्कोर हो गया था। इमामुल हक 16 और बाबर बिना कोई रन बनाए खेल रहे थे।