नईदिल्लीलीक्स… दूध विक्रेता आपको लग्जरी बाइक हार्ले डेविडसन जैसी लाखों की महंगी बाइक दूध देने आए तो आप हतप्रभ तो जरूर होंगे। दूधिये का यह वीडियो वायरल है, आप भी देखें।
दूध की भारी-भारी टंकियां लादी
वीडियो के हरियाणा का होने का अनुमान लगाया जा रहा है, जिसमें दूधिया लग्जरी बाइक हार्ले डेविडसन पर दूध की भारी-भारी टंकियां लाद कर ग्राहकों तक दूध पहुंचाता हुआ नजर आ रहा है।
नंबर प्लेट पर लिखवाया गुर्जर
इस दूधवाले ने लग्जरी बाइक को दूध ढोने वाला वाहन बना दिया है। बाइक पर नंबर प्लेट की जगह अंग्रेजी में लिखवा दिया है गुर्जर।
हार्ले डेविडसन की कीमत 10 से 30 लाख रुपये
हार्ले डेविडसन जैसी लग्जरी बाइक का दाम 10 लाख से 30 लाख तक है लेकिन इस वीडियो में ये स्पष्ट नहीं हो रहा है कि वीडियो में दिख रही हार्ले डेविडसन बाइक कौन से मॉडल और कितनी कीमत की है।