यूपीलीक्स …..आगरा सहित यूपी में कड़ाके की सर्दी और कोल्ड डे कंडीशन को देखते हुए स्कूलों की छुटटी के नए आदेश जारी, जानें अब कब तक बंद रहेंगे स्कूल।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक महेंद्र देव ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि सभी बोर्ड के प्रदेश के सभी 10 वीं और 12 वीं तक के स्कूलों में कक्षा आठ तक के बच्चों की 14 जनवरी तक छुटटी रहेगी। यूपी बोर्ड के साथ ही सीबीएसई, सीआईएसई बोर्ड के स्कूलों पर भी आदेश लागू होंगे। स्कूलों में नौवीं से 12 वीं तक की कक्षाएं चलेंगी, 14 जनवरी तक नर्सरी से कक्षा आठ तक के छात्रों की छुटटी रहेगी।
10 बजे के बाद खुलेंगे स्कूल
नौवीं से कक्षा 12 वीं तक के छात्रों के लिए स्कूल खोले जा सकते हैं लेकिन स्कूल सुबह 10 बजे के बाद ही खोल सकेंगे, कक्षाएं दोपहर दो बजे तक चलेंगी।
नौवीं से कक्षा 12 वीं तक की छुटटी का निर्णय लेंगे डीएम
आदेश में कहा गया है कि कक्षा नौ से 12 वीं तक के छात्रों की सर्दियों के लिए छुटटी करने पर संबंधित जिले के डीएम निर्णय ले सकते हैं। मगर, 14 जनवरी तक कक्षा आठ तक के स्कूल नहीं खुलेंगे।