आगरालीक्स…आगरा में केसरिया पगड़ी और चुनरी में नगर कीर्तन मार्ग पर बिखरेगी अनोखी छटा..2 बैगपाइपर बैंड के साथ गूंजेंगी गुरबाणी की स्वर लहरियां…
सिक्ख समाज की धार्मिक नुमाइंदा केंद्रीय संस्था श्री गुरु सिंह माईथान के तत्वाधान मे 8 जनवरी को निकाले जा रहे नगर कीर्तन जो कि गुरूदारा माईथान से शुरू होकर गुरुद्वारा बालूगंज तक जायेगा। इसमें एक ओर जहां गुरुदारा गुरु का के ताल संत सिपाही रंजीत अखाड़ा मुख्य आकर्षण होगा, वही पंजाब से विशेष रूप से आ रहे 2 बैगपाइपर बैंड के साथ गुरबाणी की स्वर लहरियां के बीच केसरिया पगड़ी एवं चुनरी पहने पुरुष और महिलाएं इसकी छटा को और बढ़ाएंगे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बाबा प्रीतम सिंह ने बताया की इस बार इस नगर कीर्तन आगरा के अतिरिक्त मथुरा, एटा, मैनपुरी, अलीगढ़, हाथरस, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, टूंडला, भरतपुर, खुर्जा एवम उत्तराखंड से विशेष रूप से संगत इस नगर कीर्तन का हिस्सा बनेगी।

श्री गुरु सिंह सभा माईथान के प्रधान कंवल दीप सिंह बताया की नगर कीर्तन, माईथान से घटिया, फुल्लट्टी, फुब्बारा, हींग की मंडी,मीरा हुसैनी, सदर भट्टी, कलैक्टरी फ्लाई ओवर, छीपीटोला होकर गुरुद्वारा शहीद संत केहर सिंह पर पहुंचेगा। ज्ञानी कुलविंदर सिंह ने बताया की नगर कीर्तन मार्ग पर सर्व समाज द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा।
समन्वयक बंटी ग्रोवर ने बताया की नगर कीर्तन श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी मे एवम पांच प्यारो की अगुवाई में निकाला जायेगा।श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की सवारी गुरुद्वारा नानक पाड़ा (खटीक पाड़ा) से आयेगी। गुरुद्वारा बालूगंज के प्रधान इंद्रजीत सिंह गुजराल एवम सचिव राजेंद्र सिंह ने बताया की समापन पर सभी सहयोगियों का सम्मान किया जाएगा। वात्सल्य उपाध्याय ने सभी से इसमें भाग लेने की अपील की क्योंकि 2 वर्ष बाद ये नगर कीर्तन निकाला जा रहा है।
प्रेस वार्ता मे संत बाबा प्रीतम सिंह,कंवल दीप सिंह,ज्ञानी कुलविंदर सिंह,समन्वयक बंटी ग्रोवर,वात्सल्य उपाध्याय,पाली सेठी,इंद्रजीत सिंह गुजराल,राजेंद्र सिंह मिठ्ठू,वीरेंद्र सिंह,बबलू अर्शी,सतविंदर सिंह, सन्नी अरोरा,मुख्तयार सिंह, रसपाल सिंह, किरली साब, बादल,ब्रजेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे,