Thursday , 4 June 2026
Home Technology Auto Expo 2023: Asia’s biggest event from January 13 in Greater Noida, new products and future technology will be seen
Technologyटॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्सबिजनेस

Auto Expo 2023: Asia’s biggest event from January 13 in Greater Noida, new products and future technology will be seen

257

आगरालीक्स… कारों के शौकीन लोगों के लिए एशिया का सबसे बड़ा ऑटोमोटिव शो ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 13 से 18 जनवरी तक। जानें कब कहां कैसे होगी एंट्री।

तीन साल बाद हो रहा है आयोजन

ऑटो एक्सपो 2023 तीन साल के बाद हो रहा है। यह भारत में वाहन जगत का सबसे बड़ा इवेंट है, जो हर दो साल में होता है लेकिन कोविड-19 की वजह से दो साल इसका आयोजन नहीं हुआ।

ग्रेनों के इंडिया एक्सपो मार्ट में होगा इवेंट

आप मोटर शो में जाना चाहते हैं तो इसके बारे में आपको यह जानना जरूरी है। ऑटो एक्सपो का 16वां एडिशन पिछले कुछ बार की तरह इस बार भी इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित जा रहा है। इंडिया एक्सपो मार्ट उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में जेपी गोल्फ कोर्स के पास स्थित है।

दिल्ली में ऑटो एक्सपो-कंपोनेंट शो

साथ ही दिल्ली के प्रगति मैदान में ऑटो एक्सपो-कंपोनेंट शो आयोजित किया जाएगा। खास तौर पर ऑटो कंपोनेंट इंडस्ट्री के लिए आयोजित किया जाता है। ऑटो एक्सपो-2023 का इवेंट 13 से 18 जनवरी के बीच होगा।

आम जनता के लिए यह रहेगा समय

आम जनता के लिए कार्यक्रम का समय 14 और 15 जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम 8 बजे तक, 16 और 17 जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक और 18 जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक तय किया गया है।

शो खत्म होने से एक घंटे पहले एंट्री बंद

कार्यक्रम स्थल पर शो बंद होने के समय से एक घंटे पहले लोगों की एंट्री बंद कर दी जाएगी, जबकि प्रदर्शनी हॉल में एंट्री हर दिन शो बंद होने के समय से 30 मिनट पहले बंद कर दी जाएगी।

नये उत्पाद और भविष्य की टेक्नोलॉजी दिखेगी

उल्लेखनीय है ऑटो एक्सपो का आयोजन, सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) करती है। यह भारतीय ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री की सबसे बड़ी संस्था है। इसमें कई तरह के नए उत्पादों, रोमांचक कॉन्सेप्ट और भविष्य की टेक्नोलॉजी को पेश किया जाएगा।

बड़ी वाहन निर्माता कंपनियां लेती हैं भाग

वाहन निर्माता कंपनियां अपनी नई कारों, मोटरसाइकिलों, स्कूटरों, कॉन्सेप्ट व्हीकल्स, कमर्शियल व्हीकल्स, मोटर वाहन की टेक्नोलॉजी जैसी कई चीजों को प्रदर्शित करते हैं। इसमें मारुति सुजुकी, किआ, हुंडई, टाटा, एमजी मोटर, टॉर्क, अल्ट्रावॉयलेट और अन्य सहित कई वाहन निर्माता हिस्सा लेंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: FASTEST 51 ROBOTIC SURGERIES IN 60 DAYS by Dr. Shwetank Prakash

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने...

बिगलीक्स

Fire break out in Hospital ICU in Muzaffarpur Bihar

मुजफ्फरपुरलीक्स वीडियो न्यूज दिल्ली के होटल के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर के...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Police raid in hotel, 7 gambler arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो न्यूज आगरा के होटल में कमरा नंबर 302 में पुलिस...

बिगलीक्स

Agra Live News: Rain forecast today in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में तीन दिन बादल छाने के साथ बारिश...

error: Content is protected !!