आगरालीक्स ….आगरा में रोहता नहर में गिरी कार, कार में फंसे रह गए सीओडी कर्मी की मौत।

न्यू दक्षिणी बाईपास पर मलपुरा क्षेत्र में सिरोही गांव के पास सड़क के किनारे रोहता नगर है। रविवार रात नौ बजे सीओडी में कंप्यूटर आपरेटर सहारा निवासी 26 साल के रंजीत कार से घर लौट रहे थे। कार अनियंत्रित होकर रोहता नगर में गिर गई, नहर में पानी था। कार के रोहता नगर में गिरने पर स्थानीय लोग जुट गए।
कार में सेंट्रल लॉक होने से नहीं निकल सके बाहर
रंजीत ने बाहर निकलने की कोशिश की लेकिन कार का सेंट्रल लॉक लग गया। स्थानीय लोगों ने भी उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन निकाल नहीं सकी। दो पुलिस कर्मी रोहता नगर में उतरे और कार का शीशा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला।
हादसे में सीओडी कर्मी की मौत
रंजीत को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। रोहता नगर में फंसी कार को क्रेन से निकाला गया। थाना प्रभारी का कहना है कि परिजनों को सूचना दे दी गई है।