आगरालीक्स ….आगरा में ईरानी नागरिक को पुलिस ने किया अरेस्ट, वीजा हो चुका है समाप्त, चाय की दुकान पर विवाद के बाद किया अरेस्ट।

दिल्ली से आगरा घूमने आया ईरानी नागरिक रविवार को अछनेरा पहुंचा, यहां चाय की दुकान पर उसका विवाद हो गया। चाय वाले ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि वह ईरानी नागरिक है। वह ईरान के तेहरान में खैराइच का रहने वाला है। डीसीपी सत्यजीत गुप्ता का मीडिया से कहना है कि ईरानी नागरिक की एलआईयू से जांच कराई गई। जांच में सामने आया है कि ईरानी नागरिक का वीजा 26 अप्रैल को समाप्त हो चुका है।
दिल्ली से आया था आगरा
वह रविवार काे दोस्तों के साथ दिल्ली से फतेहपुर सीकरी में स्मारक देखने जा रहा था। वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी देश में रहने पर उसके विरुद्ध अछनेरा थाने में विदेशी विषयक अधिनियम की धारा 14 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही ईरानी दूतावास में भी सूचना दे दी गई है।