नईदिल्लीलीक्स… पीएम मोदी ने कहा है कि भारत में स्किल कैपिटल बनने की सामर्थ्य है, यह दुनिया के विकास का इंजन बन सकता है।
भारत के पास सक्षम युवाओं की बड़ी तादाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह बात इंदौर में 17वें प्रवासी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि भारत के पास आज सक्षम युवाओं की बड़ी तादात है। हमारे युवाओं के पास स्किल भी है, वैल्यूज भी है। करने का जरूरी जज्बा और ईमानदारी भी है।
इंदौर एक शहर नहीं एक दौर है
पीएम मोदी ने कहा कि इंदौर लाजवाब है। लोग कहते हैं कि इंदौर एक शहर लेकिन मैं कहता हूं इंदौर एक दौर है, जो समय से आगे चलता है।
जी-20 को बनाना है जनभागीदारी का आयोजन
भारत इस साल जी-20 की अध्यक्षता भी कर रहा है। भारत इसे बड़ी जिम्मेदारी के रूप में भी देख रहा है। हमारे लिए यह बताने का मौका है कि हमें जी-2- को एक डिप्लोमेट इवेंट नहीं बल्कि जन भागीदारी का आयोजन बनाना है।