आगरालीक्स…आगरा में जी-20 देशों के अतिथि ब्रज के व्यंजनों का स्वाद उठाएंगे। लोक कलाओं का भी किया जाएगा प्रदर्शन। सीएम ने भी दिए दिशा-निर्देश।
जी-20 के प्रदेश के 11 शहरों में होंगे सम्मेलन

भारत वसुधैव कुटुम्बकम के ध्येय वाक्य के साथ इस साल जी-20 देशों की अगुआई कर रहा है। दुनिया की 60 फीसदी आबादी, 80 प्रतिशत अर्थव्यवस्था और 75 प्रतिशत ग्लोबल ट्रेड पर नियंत्रण रखने वाले 20 देशों के समूह के 11 सम्मेलन प्रदेश के विभिन्न शहरों में होंगे।
सीएम ने कहा- अतिथियों की पसंद का भी रखा जाए ध्यान
दुनिया के दिग्गज राष्ट्रों से आने वाले अतिथियों के स्वागत के लिए यूपी में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि खान-पान से संबंधित स्थानीय व्यंजनों का चयन करने के साथ ही अलग-अलग देशों से आने वाले अतिथियों की पसंद का भी ध्यान रखा जाए।
ओडीओपी के उपहारों को वरीयता
इसके अलावा अतिथियों को भेंट देने के लिए ओडीओपी के उपहारों को वरीयता दी जाए। अतिथियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए।
सार्वजनिक स्थानों पर भी अतिथियों का सत्कार एयरपोर्ट, सड़क, सार्वजनिक स्थानों, होटल आदि में अतिथियों के सत्कार के लिए विशेष तौर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्थानीय नृत्य-कलाओं का प्रदर्शन किया जाए। इसके अलावा अतिथियों को हाईस्पीड इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराई जाए।