आगरालीक्स…आगरा पूरे यूपी में सबसे ठंडा रहा. धूप निकली लेकिन बर्फीली हवाओं से तापमान 3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा. जानें आने वाले दिनों का मौसम अपडेट
आगरा में पिछले तीन चार दिन से दिन में धूप निकल रही है और बच्चों के स्कूल भी खुल गए हैं, बावजूद इसके बर्फीली हवाओं के कारण आगरा उत्तर प्रदेश में सबसे ठंडा जिला बना हुआ है. न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आगरा का न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम रहा.

मौसम विभाग के अनुसार कोहरा भी छा सकता है और ठंडी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान आने वाले तीन से चार दिन तक 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही दर्ज किया जाएगा. इसके बाद मौसम साफ होना शुरू होगा और तापमान में बढ़ोतरी के भी संकेत हैं.