नईदिल्लीलीक्स…तेलंगाना के सीएमके. चंद्रशेखर राव विपक्ष को एकजुट करने में जुटे हैं। मुहिम में आप, सपा औऱ वामदलों का साथ मिला है।
खम्मम में हुई बीआरएस की रैली
तेलंगाना के सीएम ने खम्मम में अपनी पार्टी बीआरएस की रैली आयोजित की है। इस रैली में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, केरल के सीएम विजयन और भाकपा महासचिव डी राजा पहुंचे हैं।
राजनीतिक रूप से माना जा रहा है अह्म
इस जनसभा को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। बीते दिनों तेलंगाना राष्ट्र समिति के अपना नाम बदलकर बीआरएस (भारतीय राष्ट्र समिति) कर दिया था। नाम बदलने के बाद यह पहली जनसभा है।
श्री लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में दर्शन किए
इससे पहले तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ यदाद्री भुवनगिरी जिले में श्री लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में दर्शन भी किए।