आगरालीक्स…आपके पास पैन कार्ड है तो जल्दी करा लें यह काम। वरना आपका पैन कार्ड हो जाएगा डिएक्टिवेट। पड़ सकते हैं परेशानी में।

आधार से जोड़ने को ट्वीट कर किया अलर्ट
आयकर विभाग ने पैन कार्ड धारकों को आधार से जोड़ने के लिए एक और मौका दिया है। आयकर विभाग ने पैन कार्ड धारकों को ट्वीट कर अलर्ट किया है।
ऐसे पैन कार्ड धारकों के लिए अनिवार्य
ट्वीट में कहा गया है कि आयकर अधिनियम 1961 के अनुसार ऐसे सभी पैन कार्ड धारक जो छूट की श्रेणी में नहीं आते हैं, उनको अपना पैन कार्ड 31 मार्च-2023 से पहले आधार से लिंक कराना होगा, अनलिंक पैन कार्ड एक अप्रैल 2023 से निष्क्रिय हो जाएगा।
पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं हुआ तो यह होगी परेशानी
पैन कार्ड धारकों ने इस मैसेज को हल्के में लिया तो उनके सामने परेशानियां खड़ी हो सकती हैं, जैसे वह रिटर्न फाइल नहीं कर सकेंगे। म्यूचल फंड और एसबीआई में खाता भी नहीं खोल पाएंगे, जहां पैन कार्ड दिखाना अनिवार्य होता है।