आगरालीक्स… सोने-चांदी की कीमत आज फिर मामूली कम हुईं। हालांकि सोना 56 हजार के और चांदी 68 हजार के आसपास बनी है। जानिये आज के रेट।

सर्राफाः सोना में मामूली तो चांदी में ज्यादा कमी
सर्राफा बाजार में सोने और चांदी में आज गिरावट के साथ शुरू हुई। 999 प्रतिशत शुद्धता का दस ग्राम सोना 56,642 रुपये पर चल रहा था। इसमें 113 रुपये की कमी दर्ज की गई है, जबकि 999 प्रतिशत शुद्धता की एक किलो चांदी के रेट 67,264 रुपये थे, इसमें 1,729 रुपये की कमी दर्ज की गई।
वायदा बाजार में तेजी बरकरार
वायदा बाजार में गुरुवार की दोपहर सोना 56,443 रुपये प्रति दस ग्राम पर था, जबकि एक किलो चांदी 68,075 रुपये किलो पर चल रही थी।
ज्वैलरी के 19-1-2023 के रेट
फाइल गोल्ड 999 5664 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट 5528 रुपये प्रति ग्राम
20 कैरेट 5041 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट 4588 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट 3653 रुपये प्रति ग्राम
नोट- ज्वैलरी की बनवाई और तीन प्रतिशत जीएसटी इसके अतिरिक्त रहेगा।