आगरालीक्स…आगरा में “रन फाॅर जी-20” के साथ शुरू हुई सांसद खेल स्पर्धा. मिनी मैराथन में खूब दौड़े आगरावासी. विजयी धावकों को किया गया पुरस्कृत. देखें फोटोज
आगरा में आज “रन फाॅर जी-20” के साथ सांसद खेल स्पर्धा की शुरुआत हुई. सेंट जॉन्स कॉलेज, आगरा से द्वितीय सांसद खेल स्पर्धा के अन्तर्गत होने मैराथन दौड़ “रन फाॅर जी-20” का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उद्बोधन के बाद कर्नल राज्यवर्धन राठौर जी (ओल्म्पियन, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद) ने किया. उन्होंने गुब्बारे छोड़ कर एवं हरी झंडी दिखाकर किया. इसके बाद उन्होंने एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम तक होने वाली मैराथन दौड़ “रन फाॅर जी-20 में भाग लिया. इस मैराथन में लगभग 15,000 नागरिकों ने भाग लिया जिसमें पेशेवर धावक, समस्त जनप्रतिनिधिगण, समस्त प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न खेलों के समस्त आयु वर्ग के खिलाडी, स्वयंसेवी समूह,दिव्यांगजन, स्वयं सहायता समूह, समस्त निजी, सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्रा एवं समस्त सामाजिक संस्थाओं के सदस्य प्रमुख रुप से उपस्थित रहे.

सेंट जॉन्स से शुरू हुई इस मिनी मैराथन का एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में समापन हुआ जिसके बाद सांसद खेल स्पर्धा का शुभारंभ हुआ. इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स, पीएसी के जवान,विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने एवं समस्त खेलो के खिलाडियों ने आकर्षक मार्चपास्ट किया, जिसकी सलामी कर्नल राज्यवर्धन राठौर (ओल्म्पियन, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद) ने ली, इस अवसर पर आगरा के समस्त प्रशासनिक अधिकारी प्रमुख रुप से उपस्थित रहे. इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री राज्यवर्धन राठौर जी ने गुब्बारे छोड़कर स्पर्धा के शुभारंभ का आगाज किया एवं खिलाड़ियों को खेलो में ईमानदारी एवं निष्ठा की शपथ दिलाई.

वहीं एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में “रन फाॅर जी-20” मैराथन के विजयी एवं स्थान प्राप्त करने वाले धावकों को कर्नल राज्यवर्धन राठौर ने पुरुस्कार एवं ट्रेकशूट प्रदान कर उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. इस दौरान उन्हें आगरा की पुरानी कला जरदोजी एवं मीनाकारी से निर्मित स्मृति चिन्ह प्रदान किया. जरदोजी भारत और ईरान की मिश्रित कला का बेजोड़ उदाहरण है.



