आगरालीक्स…आगरा में जरूरतमंदों के लिए अच्छी खबर. मोतियाबिंद के मरीजों का फ्री में लैंस प्रत्यारोपण. बिना टांके का आपरेशन, दवाइयां, जांचें व चश्मा भी फ्री. तीन दिन लग रहा शिविर…रजिस्ट्रेशन के लिए यहां करें संपर्क
आगरा में गरीब व जरूरतमंदों के लिए लायन क्लब आगरा महानतम द्वारा निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण के लिए शिविर लगाया जा रहा है. यह शिविर जवाहर नगर, तुलसी टाकीज से आगे बाईपास रोड पर स्थित समीर नेत्रालय में लगाया जा रहा है. शिविर 21, 22 व 23 जनवरी को सुबह साढ़े 9 बजे से सुबह 11 बजे तक लगाया जाएगा. इसमें फेको विदेशी मशीन द्वारा बिना टांक व पट्टी का आपरेशन किया जाएगा. शिविर में लोगों को आपरेशन एवं आपरेशन की फीस भी निशुल्क रखी गई है. यही नहीं आपरेशन से पहले और आपरेशन के बाद की दवाइयां व काला चश्मा भी जरूरतमंदों को निशुल्क दिया जाएगा. इसके साथ ही आपरेशन के बाद एक महीने तक निशुल्क परामर्श भी पा सकते हैं.
शिविर में आपरेशन से पहले की सभी जांचें जिनमें खून, पेशाब, आंख का अल्ट्रासाउंड भी निशुल्क रखा गया है. निशुल्क आपरेशन के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी है. रजिस्ट्रेशन के लिए 0562—4034882 व 9837279137 पर संपर्क किया जा सकता है.
