आगरालीक्स…. आगरा के संजय प्लेस में नगर निगम ने 38 पार्किंग के ठेके उठाए, व्यापारियों का विरोध, फुटपाथ पर भी वसूलने लगे पार्किंग शुल्क, जानें।

आगरा के संजय प्लेस में नगर निगम द्वारा पार्किंग का ठेका उठाने का विरोध हुआ था और लंबे समय से व्यापारियों ने धरना दिया था इसके बाद पार्किंग हटा दी गई थी। डेढ़ साल से संजय प्लेस में कोई पार्किंग नहीं थी। मगर, अब एक सप्ताह पहले नगर निगम ने संजय प्लेस में 38 पार्किंग के ठेके उठा दिए हैं, पार्किंग के ठेके लेने के बाद ठेकेदारों ने कर्मचारियों को पार्किंग में खड़ा करना शुरू कर दिया है। व्यापारियों को इसकी जानकारी होते ही विरोध शुरू हो गया है।
20 रुपये बाइक और 50 रुपये कार
संजय प्लेस में पार्किंग शुल्क 20 रुपये बाइक सहित अन्य दोपहिया वाहन के लिए है जबकि कार के लिए पार्किंग शुल्क 50 रुपये रखा गया है। व्यापारियों का कहना है कि पार्किंग शुल्क वसूलने से ग्राहकों पर असर पड़ेगा। व्यापारी आंदोलन की रणनीति बना रहे हैं।
फुटपाथ से पार्किंग वसूलने पर लगाया जुर्माना
नगर निगम द्वारा पार्किंग उठाने के साथ ही फुटपाथ पर भी ठेकेदारों ने गाड़ी खड़ी कराना शुरू कर दिया है, आईडीबीआई बैंक के सामने फुटपाथ पर गाड़ी खड़ी करने पर पार्किंग शुल्क वसूलने का लोगों ने विरोध किया, इसका वीडियो पार्किंग प्रभारी आशीष शुक्ला को भेज दिया। पार्किंग प्रभारी द्वारा 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।