Wednesday , 22 July 2026
Home अलीगढ़ Sad News: 19 year old son who came to surprise parents on wedding anniversary dies in accident…#agranews
अलीगढ़टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Sad News: 19 year old son who came to surprise parents on wedding anniversary dies in accident…#agranews

339

आगरालीक्स…दर्दनाक हादसा. आगरा में मम्मी—पापा को एनिवर्सिरी पर सरप्राइज देने आया था 19 साल का बेटा. एक्सीडेंट में मौत ने छीनी परिवार की खुशियां….

दिल्ली में पढ़ाई कर रहा 19 साल का बेटा अपने कारोबारी मम्मी—पापा को उनकी एनिवर्सिरी पर सरप्राइज देने के लिए आगरा आया था. 20 जनवरी को उसके घर में आने से परिवार में खुशियों का माहौल था, लेकिन देर रात आईएसबीटी पर दोस्त की बर्थडे पार्टी से वापस लौटते समय उसकी मौत ने पूरे परिवार को हिलाकर रख दिया है. मां बेसुध है तो पिता के भी आंसू नहीं रुक रहे हैं. अचानक हुए हादसे ने पूरी सोसाइटी को भी गमगीन कर दिया है.

आगरा के आगरा के कमला नगर के अनुपम हाइटस में अभिषेक गुप्ता और आरती गुप्ता रहते हैं. दोनों अभिती ग्रुप आफ कंपनीज के निदेशक हैं. इनका 19 साल का बेटा हृदिम दिल्ली में रहकर एजुकेशन कंपलीट कर रहा था. 20 जनवरी को अभिषेक और आरती गुप्ता की वेडिंग एनिवर्सिरी थी. ऐसे में हृदिम अपने अपने मम्मी—पापा को उनकी वेडिंग एनिवर्सिटरी पर सरप्राइज देने के लिए घर आया तो घर में खुशियां छा गई थीं. हंसी खुशी का माहौल था. बताया गया कि शुक्रवार रात को ही हृदिम के दोस्त का भी बर्थडे था. ऐसे में हृदिम अपने दोस्त का बर्थडे सेलिब्रेट करने भी गया था.

रात को वह अपने दोस्त रिदम निवासी कमला नगर के साथ कार से घर वापस लौट रहा था लेकिन आईएसबीटी पर सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कार में फंसे ह्रदय और रिदम को बाहर निकाला, उसे अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में डॉक्टरों ने चेकअप के बाद हृदम को मृत घोषित कर दिया. रिदम घायल है और उसका इलाज चल रहा है.

घटना के बाद पुलिस ने कारोबारी दंपत्ति को हादसे की जानकारी दी तो बेटे की मौत की सूचना ने पूरे परिवार को हिला कर रख दिया. जवान बेटे की मौत से मां अपनी सुधबुध खो चुकी हे. सोसाइटी में भी गम का माहौल है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!