Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: City residents participate in G20 Walkathon in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: City residents participate in G20 Walkathon in Agra…#agranews

163

आगरालीक्स…आगरा में हुआ जी20 वॉकथॉन. जी-20 लोगो लगे टी-शर्ट व कैप, बैज पहने बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने इसमें किया पार्टिसिपेट. रंगारंग प्रस्तुतियां भी हुईं..

आगरा में जी-20 सम्मेलन के अंतर्गत जी-20 देशों के प्रतिनिधिमंडल के आगमन से पूर्व जनपद में सकारात्मक वातावरण तैयार करने व जन सहभागिता व जन जागरूकता हेतु जी-20 “वॉकथॉन“/“जी-20 मिनी मैराथन“ का आयोजन किया गया। सांसद एसपी सिंह बघेल और जनपद के जनप्रतिनिधियों के साथ मंडलायुक्त ने एकलव्य स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जी-20 वॉकथॉन/“जी-20 मिनी मैराथन“ दौड़ में प्रतिभाग हेतु एकलव्य स्टेडियम में बड़ी संख्या में जनपद के विभिन्न स्कूल/कॉलेज/महाविद्यालयों के छात्र, छात्राएं, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड एवं विभिन्न समाजसेवी, स्वयंसेवी संगठनों, विश्वविद्यालय, नगर-निगम, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण, जिला पंचायतराज विभाग, समेत जनपद के सभी विभागों की प्रतिभागिता रही।

जी-20 वॉकथॉन के शुभारंभ से पूर्व सभी प्रतिभागी एकलव्य स्टेडियम में इकट्ठे हुए, जहां विभिन्न सांस्कृतिक टीमों द्वारा गायन, वादन द्वारा रंगारंग संगीत प्रस्तुतियां व अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। संपूर्ण स्टेडियम परिसर प्रतिभागियों से खचाखच भरा हुआ था। परिसर में प्रतिभागी संस्थाओं द्वारा अपने अपने स्टॉल भी लगाए गए थे, स्टेडियम परिसर की साज-सज्जा के साथ मुख्य आकर्षण वहां लगाए गए, “सेल्फी प्वाइंट“ रहे जहां लोगों ने अपने दोस्त व परिजनों संग फोटो व सेल्फियां ली। “जी-20 वॉकथॉन“ का शुभारंभ लखनऊ से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गुब्बारे उड़ाकर वर्चुअल रूप से किया तथा उन्होंने अपना “शुभकामना संदेश“ दिया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मुख्यमंत्री को “जी-20 लोगो झंडा“ सौंपा, जिसका लाइव प्रसारण किया गया।

इसके बाद आगरा में “जी-20 वॉकथॉन/मिनी मैराथन“ को हरी झंडी दिखाकर एकलव्य स्टेडियम से रवाना किया गया। अपने-अपने संस्थानों के होर्डिंग, बैनर, झण्डे स्लोगन तख्तियां लिए, जी-20 लोगो लगे टी-शर्ट व कैप, बैज पहने बहुत बड़ी संख्या में प्रतिभागियों की लम्बी-लम्बी कतारों ने स्टेडियम से प्रस्थान किया। साथ में जनपद के मंत्री, जनप्रतिनिधिगण, मंडलायुक्त व जिलाधिकारी, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस कमिश्नर सहित जिला प्रशासन के समस्त अधिकारीगण इत्यादि सम्मिलित रहे। वॉकथॉन रूट पर बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन हेतु समुचित पुलिस व्यवस्था, पुलिस प्रशासन द्वारा की गई थी, जिससे आवागमन सुचारू रूप से चलता रहा। जी-20 वॉकथॉन हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा पर्याप्त एंबुलेंस की व्यवस्था की गई थी, उक्त एंबुलेंस एकलव्य स्टेडियम, सर्किट हाउस, लालकिला पर चिकित्सा सामग्री सहित उपस्थित थीं।

संपूर्ण जी-20 वॉकथॉन रूट पर स्वच्छता मिशन के अंतर्गत नगर निगम द्वारा जगह-जगह डस्टबिन की व्यवस्था की गईं थी तथा प्रतिभागियों हेतु विभिन्न जगहों यथा एकलव्य स्टेडियम, होटल क्लार्कशिराज, पुरानी मंडी चौराहा, लालकिला, अवंतीबाई चौराहा इत्यादि पर पेयजल, बिस्कुट, फल स्टॉल प्वाइंट लगाए गए थे। “जी-20 वॉकथॉन“ एकलव्य स्टेडियम से प्रारंभ होकर सदर बाजार, नंद चौराहा, लालबहादुर शास्त्री चौराहा, पुरानी मंडी चौराहा, लालकिला, इंदिरा गांधी सर्किट हाउस, तारघर, अवंतीबाई चौराहा होकर एकलव्य स्टेडियम पर सकुशल समाप्त हुआ।

इस अवसर पर सांसद तथा केन्द्रीय विधि व न्याय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, सांसद फतेहपुर सीकरी राजकुमार चाहर, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. मंजू भदौरिया, विधायकगण चौधरी बाबूलाल, भगवान सिंह कुशवाहा, छोटे लाल वर्मा, मंडलायुक्त अमित गुप्ता, एडीजी राजीव कृष्ण, पुलिस महानिरीक्षक नचिकेता झां, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, पुलिस कमिश्नर प्रीतिन्दर सिंह, नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे मुख्य विकास अधिकारी ए. मनिकन्डन, एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ एवं आगरा के विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।

एकलव्य स्टेडियम में हुए इस walkathon का आयोजन डॉ भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय और उसे संबद्ध कॉलेजों द्वारा किया गया, जिसमें प्रत्येक महाविद्यालय और विश्वविद्यालय विभाग प्रभारी शिक्षक और छात्र-छात्राओं समेत शामिल हुए और उन्होंने सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियों का प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर के गृह विज्ञान संस्थान की छात्राओं ने, इंजीनियरिंग संस्थान के छात्र-छात्राओं ने, कंप्यूटर डिपार्टमेंट और अन्य विभागों ने, साथ ही आगरा कॉलेज, आरबीएस कॉलेज, सेंट जॉन्स कॉलेज, बीडी जैन डिग्री कॉलेज, बलवंत विद्यापीठ रूरल इंस्टीट्यूट, माता भगवती देवी राजकीय महाविद्यालय आवल खेड़ा, एमपीएस कॉलेज, संत रामकृष्ण महाविद्यालय, कृष्णा कॉलेज बमरौली कटारा, सिद्धिविनायक कॉलेज, रागेश्वरी कन्या महाविद्यालय, राजा एसपी सिंह कॉलेज, नर्मदा देवी कन्या महाविद्यालय, आनंद कॉलेज, आरबी पीजी कॉलेज, जगदंबा डिग्री कॉलेज, सिद्धिविनायक डिग्री कॉलेज, भवानी सिंह महाविद्यालय, आगरा पब्लिक कॉलेज एवं एम बी कॉलेज ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए और walkathon में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कराई।

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर आशु रानी ने सभी छात्र छात्राओं और शिक्षकों का प्रोत्साहन किया साथ ही राज्य कानून एवं विधि न्याय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल सांसद जी ने भी विश्वविद्यालय की सहभागिता को बहुत सराहा और सभी छात्र छात्राओं के सुनहरे भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। यह पूरा walkathon कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ विनोद कुमार सिंह द्वारा कुलपति के निर्देशन में आयोजित किया गया.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!