आगरालीक्स ….आगरा में एडीए का 900 से अधिक बकाएदारों पर 500 करोड़ बकाया, चस्पा किए जा रहे नोटिस, क्वीन विक्टोरिया, मल्टी स्टोरी बिल्डिंग सहित चार सील।

एडीए का 900 बकाएदारों पर 500 करोड़ का बकाया है, एडीए द्वारा बकाएदारों के घर नोटिस चस्पा किए जा रहे हैं। जिन लोगों ने एडीए से भवन और भूखंड आवंटन के बाद रजिस्ट्री नहीं कराई है और बकाया जमा नहीं कराया है उनका आवंटन निरस्त भी किया जाएगा।
चार अवैध निर्माण किए सील
एडीए ने शनिवार को क्वीन विक्टोरिया कॉलेज, देहली गेट पर भूतल पर निर्माण हो रहा था लेकिन वे मानचित्र नहीं दिखा सके, निर्माण को सील कर दिया। इसके साथ ही अनूप बेदी द्वारा कारगिल पेट्रोल पंप के पास तीन मंजिला काम्प्लेक्स बनाया जा रहा है, स्वीक्रत मानचित्र के विरुध मौके पर निर्माण मिलने पर कार्रवाई की गई। काम्प्लेक्स को सील कर दिया गया। इसके पास में ही अशोक कुमार गर्ग व अन्य भी तीन मंजिला भवन बनवा रहे थे, इसका काम भी रुकवा दिया गया। एडीए के प्रवर्तन दल ने नारायण विहार में भूखंड संख्या 99 में अभिषेक जैन का अवैध निर्माण सील कर दिया, नोटिस चस्पा करते हुए नक्शा प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं।