आगरालीक्स…आगरा में कारोबारी के तीन खाते से आनलाइन 1.80 लाख पार. न कॉल आया और न ओटीपी..
आगरा में साइबर क्राइम का अनोखा मामला सामने आया है. यहां बिना ओटीपी और बिना कॉल के ही व्यापारी के तीन खातो ंसे 1.80 लाख रुपये पार कर दिए गए हैं. एक खाता व्यापारी का है तो दूसरा उसकी पत्नी और तीसरा उसकी भाभी का. पीड़ित व्यापारी ने इसकी शिकायत बैंक में और पुलिस में दी है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
ये है पूरा मामला
ट्रांस यमुना कॉलोनी में टाइल्स का शोरूम चलाने वाले बल्देव सिंह रामबाग रहते हैं. उनके अनुसार उनका, उनकी पत्नी व भाभी का खाता बैंक आफ बड़ौदा की ट्रांस यमुना कॉलोनी के फेस 2 स्थित ब्रांच में है. उन्होंने बताया कि 13 जनवरी को उन्होंने सुबह साढ़े 6 बजे मोबाइल पर मैसेज देखा. पांच मैसेज के जरिए उनके खाते से 19999, पत्नी आरती के खाते से 58442 व 1499 और भाभी रेखा के खाते से 98852 व 1100 रुपये ट्रांसफर किए गए थे.
यह मैसेज देखते ही व्यापारी के होश उड़ गए. उन्होंने बताया कि रकम यूपीआई से ट्रांसफर की गई थी. व्यापारी ने बताया कि खाते की जानकारी के लिए न तो किसी ने कॉल किया और न ही कोई ओटीपी उनके पास आया, इसके बावजूद खातों से रकम कैसे निकल गई. उन्होंने साइबर सेल में भी इसकी शिकायत की है. पुलिस जांच कर रही है. जांच में सामने आया है कि जो रकम ट्रांसफर की गई है वह बेंगलुरु की बैंक आफ कर्नाटका की एक शाख्चाा के खाते में हुई है. यह खाता किसी राहुल राज के नाम पर है. पुलिस जांच कर रही है.