आगरालीक्स…. आगरा में जी 20 की तैयारियों का जायजा लेंगे प्रमुख सचिव नगर विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन अमृत अभिजात, वे आज शाम को आ जाएंगे और शुक्रवार को स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

ये चल रही तैयारी
जी 20 के लिए तीन स्थानों पर एयरपोर्ट के अन्दर और करीब 20 स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम कराये जायें, अनुमति उपरान्त लाल किले में फसाड लाईटिंग एण्ड शो एवं सेंट जॉन्स कालेज, सिकन्दरा, एत्माद्दौला, मॉल रोड कैंट एरिया एवं होटलों, यमुना ब्रिज में भी फसाड व थीम बेस लाईटिंग भी कराने के निर्देश दिए हैं। पुस्तक मेला, एक जनपद-एक उत्पाद की अधिक से अधिक प्रदर्शनी भी लगाने के निर्देश दिए। साथ ही यमुना नदी के किनारे, ताजमहल के आस-पास, शहर में, युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाकर नियमित साफ-सफाई कराने को निर्देशित किया। साथ ही नगर-निगम को निर्देशित किया कि जगह-जगह शौचालय की व्यवस्था की जाये। ताज व्यू व शाहजहां गार्डन में साइड स्लोब, रंगोली, हॉर्टीकल्चर द्वारा व्यूटीफिकेशन का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया और ताजमहल व ताजमहल के आस-पास कुत्तों व बन्दरों को शीघ्र पकड़ने हेतु नगर-निगम को निर्देशित किया।