अलीगढ़लीक्स… अलीगढ़ नुमाइश 29 जनवरी से शुरू होगी। जी-20 भी छाएगा। प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना करेंगे उद्घाटन। जानिये प्रमुख रंगारंग कार्यक्रम।

कृष्णांजलि नाट्यशाला में होगा उद्घाटन
अलीगढ़ राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में इस बार जी-20 की थीम रखी गई है। लोगो भी इसी प्रकार के बनाए जा रहे हैं। नुमाइश का उद्घाटन कृष्णांजलि नाट्यशाला में अपराह्न एक बजे होगा।
अलीगढ़ के मंत्री संदीप और अनूप भी रहेंगे
यूपी के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना मुख्य अतिथि बतौर अलीगढ़ महोत्सव 2023 का शुभारम्भ करेंगे। इनके साथ में बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह और राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान भी मंचासीन रहेंगे।
यह होंगे प्रमुख कार्यक्रम

25 दिन का रहेगी अलीगढ़ नुमाइश
इस बार नुमाइश 25 दिन तक लगकर 22 फरवरी को समाप्त होगी।प्रताप सिंह राज्य विवि कुलपति प्रो चंद्रशेखर, कमिश्नर नवदीप रिणवा, डीआईजी दीपक कुमार, एसएसपी कलानिधि नैथानी, एडीए वीसी अतुल वत्स, नगर आयुक्त अमित आसेरी, अपन आयुक्त डॉ कंचन सरन शिरकत करेंगे।