आगरालीक्स …आगरा के सेंट जोंस कॉलेज चौराहे पर अपनी मां के साथ बस का इंतजार कर रही तीन साल की बच्ची सिटी बस की चपेट में आ गई, उसकी मौके पर ही मौत हो गई, हादसे के बाद लोगों ने हंगामा किया।
आगरा के आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 16 में कमला के यहां राजस्थान के रूपवास निवासी उनकी बेटी भाई दूज पर आई थी। उनके साथ तीन साल की बेटी साधना भी अपनी नानी के घर आई थी। गुरुवार को वह आवास विकास कॉलोनी से अपने घर जाने के लिए निकली। आॅटो से सेंट जोंस कॉलेज चौराहा पहुंचे। यहां सेंट जोंस कॉलेज में तीन साल की साधना उनकी मां और नानी कमला खडी हुई थी। उसी समय सिटी बस आई, साधना बस की चपेट में आ गई।
चीख पुकार मचने पर लोगों ने बस को घेरा
साधना के बस की चपेट में आने पर मौके पर ही मौत हो गई, चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए, सिटी बस की सवारी भी उतर गई। स्थानीय लोगों ने बस को घेर लिया। सेंट जोंस कॉलेज चौराहे पर बस के एक्सीडेंट से बच्ची की मौत की जानकारी होने पर पुलिस फोर्स भी पहुंच गया। इस हादसे के बाद कोहराम मचा हुआ है।
Leave a comment