Wednesday , 22 April 2026
Home टॉप न्यूज़ SELSICON & IHSCON 2016 from 4th November in Agra
टॉप न्यूज़

SELSICON & IHSCON 2016 from 4th November in Agra

97

आगरालीक्स ….आगरा में कल से तीन दिवसीय कम्बाइंड नेशनल लेप्रोस्कोपिकसर्जरी कांफ्रेंस (9th SELSICON 2016 & 9th IHSCON 2016) में देश विदेश के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉक्टर लेप्रोस्कोपिक सर्जरी के आधुनिक न नवीनतम आयामों पर चर्चा करेंगे। कांफ्रेंस का उद्घाटन 5 नवम्बर को शाम 7 बजे एम्स (आल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइसेंज) के निदेशक मुख्य अतिथि डॉ. एमसी मिश्रा करेंगे। विशिष्ट अतिथि एएसाई के प्रसीडेंट इलेक्ट एसके मिश्रा होंगे।
यह जानकारी आर्गनाइजिंग कमेटी के पैर्टन प्रो. एसडी मोर्या, आर्गनाइजिंग चेयरमैन डॉ. अपूर्व चतुर्वेदी, आयोजन सचिव अमित श्रीवास्तल व समीर कुमार ने सचखंड हॉस्पीटल में ब्रोचर रिलीज कार्यक्रम के दौरान दी। बताया कि देश के जाने-माने विशेषज्ञों सहित लगभग 800 डेलीगेट्स भाग लेंगे। कांफ्रेंस के जरिए न सिर्फ लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की नई तकनीकों व विधियों का आदान प्रदान होगा बल्कि देश के जाने माने विशेषज्ञों द्वारा सचखंड हॉस्पीटल में विभिन्न जटिल बीमारियों के लगभग 50 ऑपरेशन कराए जाएंगे। डॉ. मौर्या ने बताया कि कांफ्रेंस की खासियत यह है कि इसमें जटिल ऑपरेसन को मरीजों के लिए सेफ कैसे बनाया जाए, जिससे कोई कॉम्पलीकेशन न हो। इसमें लाइव वर्कशॉप के अलावा, ओरिएशन, मास्टर वीडियो पैनल डिसकशन होंगें। मास्टर वीडियो दिखाए जाएंगे जिससे जटिल ऑपरेशन को कैसे सुगमता से किया जा सकता है। कांप्रेंस की थीम है हाऊ टू मेक सर्जरी सेफ।
पहले दो दिन लाइव वर्कशॉप होगी, जिसमें देश के जाने माने सर्जन विभिन्न जटिल बीमारियों (पित्त की थैली व नलों, रसौली, हर्निया, गुर्दे की पथरी, बैरिएट्रिक सर्जरी, प्रोस्टेट ग्रंथि, जिगर के सिस्ट, पैन्क्रियाज की सिस्ट, गुर्दे व बच्चेदानी के कैंसर, बांझपन दूर करने के लिए नलों को खोलने आदि) के ऑपरेशन करेंगे। जिनका लाइव टेलीकॉस्ट कांफ्रेंस स्थल क्लार्क-शीराज में किया जाएगा। वहां ऑपरेशन देखने वाले सर्जन विशेषज्ञ सर्जनों से ऑपरेशन से सम्बंधित सवाल भी कर सकेंगे। कार्यक्रम में डॉ. ज्ञान प्रकाश, डॉ. एचएल राजपूत, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. रवि गोयल, डॉ. भूपेन्द्र कुमार, डॉ. सिद्धार्थ धर, डॉ. रवि पचौरी, डॉ. शरद गुप्ता, डॉ. भुपेन्द्र सिंघानियां, डॉ. अंकुर बंसल आदि उपस्थित थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: 13 Road Safety Friends to be Deployed in Agra to Reduce Road Accidents…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए तैनात होंगे 13...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Uproar and protests at a Lenskart outlet in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में लेंसकार्ट के आउटलेट पर हंगामा और प्रदर्शन. आखिर क्यों​ पूरे...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

error: Content is protected !!