आगरालीक्स …लायन्स क्लब आगरा प्रयास के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में माया मित्तल चैरिटेबिल ट्रस्ट द्वारा हरदयाल विकलांग केन्द्र को एक लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई। यह राशि विकलांगों के लिए कैलीपर्स व अन्य उपयोगी सामान में मददगार हो सकेगी।
लॉयन्स क्लब के डिस्ट्रिक गवर्नर सीपी सिंघल ने हरदयाल विकलांग केनद्र के ट्रस्टी सुनील अग्रवाल को चैक प्रदान करते हुए कहा कि लॉयन्स क्लब प्रयास जरूरतमंद लोगों की ममद के लिए बेहतरीन कार्य कर रहा है। उन्होंने माया मित्तल चैरिटेबिल ट्रस्ट द्वारा के जा रहे सेवा कार्यों की भी सराहना की। एनजेएस लॉयन्स संजीव मित्तल ने कहा कि हमें विकलांग लोगों के प्रति दयनीय भाव रखने के बजाय उन्हें करने योग्य बनाने का प्रयास करना चाहिए। आज के दौर में विकलांग लोग भी हर वह काम कर सकते हैं, जो एक सामान्य मनु,य कर सकता है। जरूरत उन्हें बढ़ावा और हौंसला देने की है। इस मौके पर मुख्य रूप से आशू मित्तल, नीतू खन्ना, अनीता गोयल, रेशमा मगन, प्रीति जुनेजा, संजना सरीन आदि मौजूद थीं।
Leave a comment