आगरालीक्स…वेलेंटाइन वीक के हग डे पर नहीं मिल सकेंगे ताजमहल में गले. 12 फरवरी को पूरे दिन बंद रहेगा ताजमहल और आगरा फोर्ट….
वेलेंटाइन वीक 7 फरवरी से शुरू हो रहा है और 12 फरवरी, संडे को हग डे है, यानी मोहब्बत में गले मिलने का दिन, लेकिन इस दिन आप ताजमहल में अपने लवर के साथ गले नहीं मिल सकेंगे. इसका कारण है ताजमहल का बंद होना. जी20 प्रतिनिधियों की विजिट को लेकर 12 फरवरी को ताजमहल और आगरा किला आम पर्यटकों के लिए पूरी तरह से बंद रखने का निर्णय लिया गया है. स्मारकों को बंद रखे जाने की अधिसूचना एएसआई द्वारा जारी कर दी गई है.

ये है जी 20 वीआईपी का शेड्यूल
आगरा में जी20 देशों के प्रतिनिधि 10 फरवरी को आगरा आ जाएंगे. 11 फरवरी को एक बैठक में वे भाग लेंगे और 12 फरवरी को ताजमहल व आगरा किला की विजिट करेंगे. ऐसे में उनके कार्यक्रम को लेकर 12 फरवरी को पूरे दिन ताजमहल व आगरा किला आम पर्यटकों के लिए बंद रखने का निर्णय प्रशासन की ओर से लिया गया है, जिसकी जानकारी एएसआई ने जारी कर दी है. इसके अलावा ताजमहल व आगरा किला की आनलाइन टिकट बुकिंग भी 12 फरवरी की बंद कराई जा रही है जिससे कि पर्यटक आनलाइन टिकट बुक न कर सकें. वेबसाइट पर भी पर्यटकों को इसकी जानकारी दी जाएगी.